भारत में लॉन्च हुए ये आकर्षक स्मार्टफोन, कीमत 7,499 रु और 8,999 रु
हांगकांग की कंपनी इंफिनिक्स ने अपने दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं। यह दोनों स्मार्टफोन बजट रेंज में लॉन्च हुए हैं। इंफिनिक्स हॉट 4 प्रो की कीमत 7,499 रुपए रखी गई है और इंफिनिक्स नोट 4 की कीमत 8,999 रुपए रखी गई हैं, इन स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट पर सेल फ्लिप्कार्ट पर शुरू होगी।
इंफिनिक्स के नोट 4 स्मार्टफोन एंड्रायड नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जबकि अन्य फोन एंड्रायड मार्शमेलो पर काम करता है। दोनों फोन का डिज़ाइन क्लासी है और यूज़र का ध्यान आकर्षक करने में कमयाब होता है। इन स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए गए हैं।
चलिए नज़र डालते हैं दोनों फोन के डिटेल स्पेसिफिकेशन पर।
इंफिनिक्स हॉट 4 प्रो
इंफिनिक्स हॉट 4 प्रो स्मार्टफोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले है, इसमें क्वाड कोर 64 बिट 1.3GHz मीडियाटेक एमटी6737 एसओसी दिया गया है। इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी 4000mAh की है यह फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
इंफिनिक्स नोट 4
इंफिनिक्स नोट 4 स्मार्टफोन में 5.7 इंच की फुलएचडी 1080पी डिस्प्ले है और इसका प्रोसेसर 1.3GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक एमटी6753 एसओसी है। इसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी रोम है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ओएस पर काम करता करता है, इस फोन में 4300mAh बैटरी है।
कीमत
इंफिनिक्स हॉट 4 प्रो की कीमत 7,499 रुपए रखी गई है और इंफिनिक्स नोट 4 की कीमत 8,999 रुपए रखी गई हैं। इंफिनिक्स हॉट 4 प्रो स्मार्टफोन की सेल फ्लिप्कार्ट पर सेल फ्लिप्कार्ट पर 3 अगस्त को मिड नाईट से शुरू होगी, वहीं इंफिनिक्स नोट 4 की अगस्त 3 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications








