Infinix ला रहा इनोवेटिव डिजाइन और दमदार फीचर्स वाला फोन, जल्द होगी भारत में एंट्री
Infinix ने हाल ही में इंडोनेशिया में अपने नए स्मार्टफोन्स Infinix Note 50 (4G) और Note 50 Pro (4G) को लॉन्च किया है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि इस महीने के अंत तक इन्हें दूसरे मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा।
अब कंपनी ने इंफिनिक्स नोट 50x 5g की इंडिया लॉन्च कन्फर्म की है, साथ ही कैमरा डिजाइन भी रिवील किया है। फोन में क्या खासियत देखने को मिलेंगी। आइए जानते हैं।

लॉन्च डेट और डिजाइन हुआ रिवील
इंफिनिक्स इंडिया ने घोषणा की है कि नया Infinix Note 50x 5G भारत में 27 मार्च को लॉन्च होगा। इसके साथ ही, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के रियर डिजाइन से भी पर्दा उठा दिया है। यह फोन नए जमाने के AI-पावर्ड फीचर एक्टिव हेलो लाइटिंग
के साथ आएगा।
- यह LED लाइटिंग सिस्टम कई काम करता है।
- नोटिफिकेशंस के लिए लाइट अप होगा।
- सेल्फी टाइमर के रूप में काम करेगा।
- चार्जिंग स्टेटस दिखाएगा।
- गेम्स बूट करते समय डायनेमिक इफेक्ट देगा।
- यह स्मार्ट LED रिंग यूजर की जरूरतों के हिसाब से खुद को एडाप्ट करेगी, जिससे इंटरैक्शन और भी मजेदार हो जाएगा।
कैमरा डिजाइन
Infinix Note 50x 5G भारत में एक खास Gem-Cut कैमरा मॉड्यूल के साथ डेब्यू करेगा। स्मार्टफोन को व्हाइट और ग्रीन कलर्स में पेश किया जाएगा। इसकी माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई है, जिससे साफ है कि फोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए अवेलेबल होगा।
फोन को लॉन्च से पहले कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट किया जा चुका है। TUV लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 5,100mAh की बड़ी बैटरी होगी। जिसे फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हासिल होगा। इसमें 6GB+128GB और 8GB+128GB जैसे स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे।
अपकमिंग Infinix Note 50x 5G अपने दमदार फीचर्स, इनोवेटिव डिजाइन और एक्टिव हेलो लाइटिंग सिस्टम के साथ एक जबरदस्त स्मार्टफोन साबित हो सकता है। फिलहाल, इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। कीमत की बात करें फोन को अफोर्डेबल सेगमेंट में ही लॉन्च किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस फोन को लेकर ज्यादा डिटेल मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








