Home
News

Infinix S4 हुआ लॉन्च, 32 MP सेल्फी समेत ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस

Infinix ने भारत में आज अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह एक मिडरेंज स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन का नाम Infinix S4 है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन को 28 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Infinix S4 हुआ लॉन्च, 32 MP सेल्फी समेत ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस

यूजर्स इस स्मार्टफोन को 28 मई से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद पाएंगे। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने मिडरेंज में रखते हुए तमाम जरूरी फीचर्स देने की कोशिश की है। आइए हम आपको इस फोन के फीचर्स के बारे में बताते हैं।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.26 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया है। इस फोन का डिस्प्ले रिज्यॉल्यूशन 720 x 1520 और ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में octa-core MediaTek's Helio P22 Cortex-A53 प्रोसेसर से लैस करके पेश किया है। इस फोन के प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.0 GHz है। इसके अलावा फोन में PowerVR GE8320 GPU भी दिया गया है।

इस फोन में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा दिया है। इस बैक में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल सेंसर वाला है जबकि दूसरा और तीसरा सेंसर क्रमश: 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन के बैक कैमरे का तीसरा सेंसर डेप्थ ऑफ फील्ड के साथ आता है।

32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

इस फोन के बैक कैमरे में क्वाड एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है, जो AI Cam, AI Beauty, Face Unlock और Bokeh mode जैसे फीचर्स के साथ आता है।

आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई पर रन करता है। इसके अलावा इस फोन में 4जी VoLTE, Bluetooth 5.0, GPS, dual-SIM, WiFi, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कई कनेक्टिविटी फीचर्स से भी लैस है। इस फोन के बैटरी बैकअप भी काफी दमदार साबित हो सकती है क्योंकि इस फोन में कंपनी ने 4000 एमएएच की बैटरी दी है।

इस फोन को कंपनी ने Milan Black, Sapphire Cyan और Gold कलर ऑप्शन में पेश किया है। इस फोन को कंपनी ने 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है, जिसे आप 128 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। लिहाजा अगर हम मिडरेंज यूजर्स के लिहाज से इस फोन की बात करें तो यह एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Best Mobiles in India

English summary
Infinix has launched a new smartphone in India today. This is a Midregion smartphone. The name of this smartphone is Infinix S4. The price of this phone is Rs 8,999. This smartphone will be made available for sale from May 28th. Users will be able to purchase this smartphone through Flipkart since May 28.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X