Infinix S5 Lite: दुनिया का सबसे सस्ता पंच होल डिस्प्ले स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
Infinix S5 Lite को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। ये स्मार्टफोन इनफिनिक्स एस 5 लाइट का एक हल्का वर्जन है। इस स्मार्टफोन के बारे में हमने आपको पहले ही बता दिया था लेेकिन इसे कल लॉन्च किया गया है। इस फोन की बिक्री 22 नवंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इस फोन की कीमत 7,999 रुपए है, जिसमें यूज़र्स को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। इस फोन की सबसे बड़ी खास बात इसका पंच होल कैमरा है।

Infinix S5 Lite के फीचर्स
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.6 इंच की फुल एचडी+ इनफिनिटी-ओ-डिस्प्ले दिया है। इसमें पोलीकारबोर्नेट बॉडी दी गई है। इस फोन के दो वेरिएंट होंगे। इसका बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा इसका दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।
इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Helio P22 chipset दिया गया है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड XOS 5.5 शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने 4000 एमएएच की एक दमदार बैटरी भी दी है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन काफी अच्छा बैटरी बैकअप देगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए काफी सारे फीचर्स दिए गए हैं। इसके लिए इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई, 3.5 mm audio jack जैसे तमाम फीचर्स है।
Infinix S5 Lite का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने तीन कैमरों का सेटअप दिया हुआ है। इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का एक डेप्थ सेंसर वाला होगा। इन दोनों के अलावा भी इस स्मार्टफोन में कंपनी एक तीसरा कैमरा देगी जो लो लाइट सेंसर के साथ आएगा। इसकी मदद से आप कम रोशनी में भी फोटो खींच पाएंगे। इसमें कंपनी ने दो एलईडी फ्लैश भी दिए हैं।
इस तरह से मार्केट में लॉन्च होने वाले किसी भी लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में जानने के लिए हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहे। आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक और फॉलो करके टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन और गैजेट्स वर्ल्ड की तमाम ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं। आप हमारे हेलो पर मौजूद वैरिफाइड अकाउंट को भी फॉलो करके सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








