पंच होल वाला दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बहुत जल्द होगा लॉन्च
Infinix कंपनी ने अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। इस स्मार्टफोन का नाम Infinix S5 Lite है। इस स्मार्टफोन को कंपनी काफी जल्द करने वाली है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले कंपनी ने इसका टीजर पोस्टर फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपए होगी। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट एक बार पहले भी इस स्मार्टफोन को टीज़ कर चुका है।

पंच होल वाला स्मार्टफोन
आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात इसका पंच होल डिस्प्ले है। आपको बता दें कि पंच होल डिस्प्ले वाला यह सबसे कम कीमत वाला स्मार्टफोन होगा। 7,999 रुपए की कीमत में अभी तक कोई पंच होल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन नहीं आया है। हालांकि अभी तक इस स्मार्टफोन के लॉन्च की कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं हुई है लेकिन इतना पक्का है कि ये स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है।
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.6 इंच की फुल एचडी+ इनफिनिटी-ओ-डिस्प्ले दिया है। इसमें पोलीकारबोर्नेट बॉडी दी गई है। इस फोन के दो वेरिएंट होंगे। इसका बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा इसका दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।
बेस्ट प्रोसेसर और बैटरी
इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Helio P22 chipset दिया गया है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड XOS 5.5 शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने 4000 एमएएच की एक दमदार बैटरी भी दी है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन काफी अच्छा बैटरी बैकअप देगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए काफी सारे फीचर्स दिए गए हैं। इसके लिए इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई, 3.5 mm audio jack जैसे तमाम फीचर्स है।
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने तीन कैमरों का सेटअप दिया हुआ है। इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का एक डेप्थ सेंसर वाला होगा। इन दोनों के अलावा भी इस स्मार्टफोन में कंपनी एक तीसरा कैमरा देगी जो लो लाइट सेंसर के साथ आएगा। इसकी मदद से आप कम रोशनी में भी फोटो खींच पाएंगे। इसमें कंपनी ने दो एलईडी फ्लैश भी दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications