₹6799 रुपये वाले Infinix Smart 10 के टॉप 5 फीचर्स, जो आपको कर सकते हैं प्रभावित!
Infinix ने बजट सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन Infinix Smart 10 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत मात्र 6,799 रुपये रखी गई है। यह फोन उन यूजर्स के लिए खास है जो कम दाम में अच्छे फीचर्स चाहते हैं। आइए जानते हैं इसके टॉप 5 फीचर्स, जो इसे एक बढ़िया ऑप्शन बनाते हैं।
जो लोग कम दाम में नॉर्मल काम के लिए फोन तलाश रहे हैं, उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

1. 120Hz HD+ डिस्प्ले
Infinix Smart 10 में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इतने कम दाम में इतना स्मूद और ब्राइट डिस्प्ले मिलना एक बड़ी खासियत है।
2. दमदार बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं।
3. IP64 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट
इस बजट फोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सेफ रखती है। यह फीचर आमतौर पर महंगे फोन में देखने को मिलता है।
4. डुअल स्पीकर्स और 300% वॉल्यूम बूस्ट
फोन में DTS ट्यून किए गए डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनमें 300% तक वॉल्यूम बूस्ट का सपोर्ट है। इस प्राइस रेंज में इतनी दमदार ऑडियो क्वालिटी एक प्लस पॉइंट है।
5. Android 15 और 4 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस
फोन में XOS 15 UI मिलता है, जो Android 15 पर आधारित है। Infinix का दावा है कि यह फोन TÜV SÜD सर्टिफाइड है और 4 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देगा।
कैमरा फीचर्स
रियर कैमरा: 8MP प्राइमरी सेंसर + डेप्थ सेंसर
फ्रंट कैमरा: 8MP सेल्फी कैमरा
दोनों कैमरे 2K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
अन्य स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर: Unisoc T7250
RAM/Storage: 4GB RAM + 64GB स्टोरेज, 2TB तक एक्सपेंडेबल
अन्य फीचर्स: NFC, FM रेडियो, 3.5mm हेडफोन जैक
सेल डिटेल्स
यह फोन 2 अगस्त से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह Iris Blue, Twilight Gold, Titanium Silver और Sleek Black कलर में आया है।


Click it and Unblock the Notifications







