Infinix Smart 5: आज फ्लिपकार्ट पर कई ऑफर्स के साथ पहली बार होगी बिक्री
Infinix Smart 5 को आज पहली बार इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। आज इस फोन की फ्लैश सेल आयोजित की जा रही है। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। यह फोन Infinix Smart 4 का एक अपग्रेड वर्ज़न है। आइए हम आपको इस फोन के सभी फीचर्स के बारे में बताते हैं और उससे पहले हम आपको इस फोन के साथ पहली फ्लैश सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

पहली बिक्री पर उपलब्ध ऑफर्स
इस फोन को खरीदने पर अगर आप Yes Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको EMI ट्रांजैक्शन पर 7% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को 453 रुपए की सबसे सस्ती ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है। अब आइए आपको इस फोन के फीचर्स के बारे में बताते हैं।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन में कंपनी ने 6.82 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी है, जो ड्रॉप नॉच के साथ आता है। इस फोन में प्रोसेसर के लिए कंपनी ने ऑक्टा कोर MediaTek Helio G25 SoC चिपसेट शामिल किया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित XOS 7 UI पर रन करता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स को प्राइवेसी के लिए शामिल किया गया है। वहीं इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
6000 एमएएच की बैटरी
इस फोन में कंपनी ने 6000 एमएएच की बैटरी दी है, जो इस फोन में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है। इसके अलावा इस फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, और Bluetooth v5.0 जैसे तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है।
कैमरा और बिक्री
इसका पहला फोन 13 मेगापिक्सल का आता है और दूसरा फोन क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस फोन को कंपनी ने 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है, जिसकी कीमत 7,199 रुपए है। इस फोन को चार कलर Aegean Blue, Morandi Green, Obsidian Black, और 6° Purple में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications