Infinix Smart 5 को आज ग्लोबली किया गया लॉन्च, जानिए कैमरा, कीमत और फीचर्स
Infinix Smart 5 एक नया स्मार्टफोन है, जिसे आज ग्लोबली लॉन्च किया गया है। इस फोन को एक बड़ी डिस्प्ले के साथ और साइड में काफी पतले बैजल्स के साथ पेश किया गया है। इस फोन में कैमरा फीचर्स भी काफी बढ़िया दिया गया है। इसके अलावा भी इस फोन में कंपनी ने काफी सारे खास फीचर्स दिए हैं। आइए आपको हम इस फोन के बारे में विस्तार में बताते हैं।

इस फोन की डिस्प्ले
इस फोन में कंपनी ने 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। ये फोन एंड्रॉयड 10 पर गो एडिशन पर आधारित XOS 6 के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने नया 1.8 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर का भी इस्तेमाल किया है। इस फोन को 3 जीबी रैम के साथ पेश किया गया है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो दो QVGA कैमरा सेंसर्स के साथ आता है। इसके अलावा भी इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।
5,000 एमएएच की बैटरी
इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की एक बैटरी भी दी है, जो 10 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में कंपनी ने एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए भी कंपनी ने तमाम फीचर्स को शामिल किया है।
इस फोन का वेरिएंट और कीमत
इस फोन को ग्लोबली कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। इसका पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इसका दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 256 जीबी एक्सटर्नल स्टोरेज की भी सुविधा दी है। इस फोन की कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है लेकिन नाइजीरिया में इस फोन का 2 जीबी रैम और 3जी टाइप वाला वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत NGN 39,500 यानि लगभग 7,800 रुपए है। इस हिसाब से भारत में इस फोन की कीमत करीब 8-10 हजार रुपए हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








