Infinix लाएगा नया और सस्ता फोन, टैगलाइन है ‘Something HOT is coming up!'
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Infinix हमेशा ही बजट सेगमेंट में बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में कंपनी अपना एक और पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन उतारने जा रही है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन प्रीमियम होगा और इसमें काफी अट्रैक्टिव फीचर्स दिए जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Hot सीरीज का हिस्सा होगा। फिलहाल स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी को शेयर नहीं की गई है लेकिन कंपनी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर 'Something HOT is coming up!' के कैप्शन के साथ एक टीज़र जारी किया है।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि infinix का अपकमिंग मॉडल हॉट सीरीज का होगा। फिलहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इसकी रिलीजिंग डेट को अनाउंस कर दिया जा चुका है। फोन 7 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वहीं Infinix के एक अननोन स्मार्टफोन की तस्वीर भी लीक हुई है, जो Infinix Hot सीरीज का नया स्मार्टफोन हो सकता है।
कैसा हो सकता है हॉट सीरीज का ख़ास फोन
लीक हुई पिक्चर्स में क्वॉड कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है। नीचे Infinix की ब्रांडिंग भी की गई है। इस फोन की फर्स्ट लुक से आपको ये नोकिया 6.2 जैसा रिजेंबल होगा। इसमें एलईडी फ्लैश भी दी गई है। हालांकि लीक हुई तस्वीरों में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिखाई नहीं दे रहा है। इसीलिए उम्मीद है कि इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। जिसकी वजह से अंदाजा लगाया जा सकता है फोन एमोल्ड डिस्प्ले से लैस होगा।
अगर कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन की बात करें तो Infinix ने हाल में ही पॉप अप सेल्फी कैमरे से लैस एक पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन पेश किया था। जो कि Infinix S5 Pro था और 10,000 की कीमत में लॉन्च किया गया था।
इस तरह के नए स्मार्टफोन्स के बारे में पढ़ने और जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़ सकते हैं। आप हमारी वेबसाइड से जुड़कर टेक्नोलॉजी और खास तौर पर स्मार्टफोन की दुनिया से जुड़ी हर खबर की अपडेट ले सकते हैं। आप हमारे फेसबुक पेज और राइट टिक वाले ऑफिसियल हेलो अकाउंट को भी फॉलो करके सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








