Infinix Zero Flip 5G की भारत में कीमत नई लीक में सामने आई, 17 अक्टूबर को होगा लॉन्च
Infinix Zero Flip की आज भारत में एंट्री होने जा रही है। कंपनी भारतीय बाजार में अपने पहले क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
बता दें, Infinix ने Zero Flip 5G को पिछले महीने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर ग्लोबल बाजार में पेश किया था। जिसे आज यानी 17 अक्टूबर को देश में पेश किया जा रहा है।

स्पेक्स की बात करें तो ग्लोबल बाजार में उपलब्धता के जरिए इसके स्पेक्स पहले ही सामने आ चुके हैं। वहीं अब Zero Flip 5G को लेकर सामने आई नई लीक में इसकी कीमत पर से भी पर्दा उठ चुका है। चलिए आपको आगे अब तक हमें जो कुछ भी जानकारी पता है, डिटेल में बताते हैं।
Infinix Zero Flip 5G की भारत में कीमत- दरअसल टिप्सटर मुकुल शर्मा ने हाल ही में पुष्टि की है कि, Infinix Zero Flip 5G की भारत में कीमत 50,000 रुपये से कम तय की जाएगी। बता दें, Infinix Zero Flip 5G ने 600 डॉलर यानी (लगभग 50,500 रुपये) की कीमत के साथ ग्लोबल बाजार में डेब्यू किया था।
Infinix Zero Flip 5G स्पेसिफिकेशन- इनफिनिक्स जेरो फ्लिप में 6.9 इंच का लचीला AMOLED मुख्य डिस्प्ले और 3.64 इंच का AMOLED कवर स्क्रीन है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करते हैं।
यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 8020 चिपसेट पर चलता है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए दमदार परफॉरमेंस देता है। इसे 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix Zero Flip में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है।
जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी है। इसके कैमरे से यूजर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
इसे पावर देने के लिए 4,720mAh की बैटरी से फोन को लैस किया गया है, जो 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य खासियतों की बात करें तो इमर्सिव ऑडियो के लिए इसमें Google Gemini AI असिस्टेंट और JBL-ट्यून्ड स्पीकर शामिल किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








