Home
News

Infinix Zero 8i भारत में हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा 4 बैक और 2 फ्रंट कैमरा सेटअप

Infinix ने भारत में अपना एक नया फोन लॉन्च कर दिया है। नए फोन का नाम Infinix Zero 8i है। इस फोन में कंपनी कम कीमत में काफी सारे खास फीचर्स देने की कोशिश की है। आइए हम आपको इस फोन के बारे में सभी फीचर्स और बिक्री के बारे में बताते हैं।

Infinix Zero 8i की बिक्री

Infinix Zero 8i की बिक्री

इस फोन के लिए कंपनी ने सिर्फ एक ही वेरिएंट को मार्केट में पेश किया है। Infinix Zero 8i में कंपनी ने 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया है। इस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन की पहली सेल 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी। फिलहाल, इस फोन को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है।

इस फोन की डिस्प्ले और प्रोसेसर

इस फोन की डिस्प्ले और प्रोसेसर

इस फोन में कंपनी ने 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। इस फोन की डिस्प्ले डुअल पिन होल डिस्प्ले के साथ आएगा। इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और सैंपलिंग रेट 180Hz है। इस फोन में प्रोसेसर के लिए कंपनी ने Helio G90T Octa-Core प्रोसेसर दिया है।

4 बैक कैमरा सेटअप

4 बैक कैमरा सेटअप

इस फोन में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा है और ये एआई क्वॉड कैमरा से लैस है। इसमें कंपनी ने अल्ट्रा स्टेडी मोड स्लो-मो वीडियो भी दिया है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दूसर सेंसर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में कंंपनी ने 2-2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एआई लेंस भी दिया है।

डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप

डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप

इस फोन में शानदार बैक कैमरा सेटअप होने के साथ-साथ एक दमदार फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया है। इस वजह से इस फोन का फ्रंट कैमरा सेटअप भी काफी बेहतरीन है।

इस फोन की बैटरी

इस फोन की बैटरी

इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दी है। ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड XOS 7 पर चलता है। इस फोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें कंपनी ने Gem Cut Dual Finish Texture दिया है। इसमें कंपनी ने मल्टी डायमेंशनल लीक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया है। इन सबके अलावा इस फोन की एक खास बात है कि यह एक मेड इन इंडिया फोन है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix has launched a new phone in India. The new phone is named Infinix Zero 8i. In this phone, the company has tried to give a lot of special features in a low price. Let us tell you about all the features and sales about this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X