Home
News

2GB रैम के साथ 5,199 रुपए में स्मार्टफोन लॉन्च, फ्री डेटा और कैशबैक ऑफर

By Neha

अमेरिकन स्मार्टफोन ब्रांड इनफोकस ने भारत में अपना लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन InFocus A2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन के लॉन्च की जानकारी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर दी है। 4G LTE और वोल्ट सपोर्ट के साथ आने वाला इनफोकस 5,199 रुपए कीमत में पेश किया है।

बता दें कि इस स्मार्टफोन के लिए रिटेलर्स ने टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत जियो इस स्मार्टफोन पर 30 जीबी एक्सट्रा डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को खरीदने पर कंपनी यूजर्स को Mobikwik वॉलेट में 300 रुपए कैशबैक देगी। कंपनी के मुताबिक, फिलहाल इनफोकस A2 ऑफलाइन बिक्री के लिए ही उपलब्ध होगा।

2GB रैम के साथ 5,199 रुपए में स्मार्टफोन लॉन्च, फ्री डेटा और कैशबैक ऑफर

इनफोकस A2 स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन- अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये फोन सभी बड़े रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस फोन को दो कलर वेरिएंट ब्लैक और शेंपियन गोल्ड कलर में पेश किया है। इस फोन में 5 इंच का एचडी डिसप्ले दिया है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 1.3GHz क्वाडकॉर स्प्रेडट्रम SC9832 चिपसेट दिया है।

Infocus vision 3 first impression (Hindi)

इनफोकस के इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। इस फोन में इंटरनल स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉइड 7.0 नॉगट बेस्ड 360UI ओएस पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया है, जो ब्यूटी मोड के साथ आता है।

पावर बैकअप के लिए इनफोकस A2 स्मार्टफोन में 2400mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद इस फोन की बैटरी पूरे दिन का बैकअप देती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G एलटीई, वोल्ट, वाईफाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
InFocus company ne india me apna latest smartphone infocus a2 launch kar diya hai. ye phone 2GB ram aur 4G VoLTE Support ke sath aata hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X