यहां स्मार्टफोन पर मिल रहा है 3000 रुपए तक डिस्काउंट
अगर आप अपने लिए बजट प्राइस में दमदार फीचर्स के साथ स्मार्टफोन खऱीदने का सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए बिल्कुल सही मौका है, क्योंकि कई स्मार्टफोन कंपनियां इस समय कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर पेश कर रही हैं। पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड इनफोकस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया के साथ मिलकर इनफोकस कार्निवल शुरू किया है।
बता दें कि ये कार्निवल सेल 20 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 22 फरवरी तक चलेगी। इस कार्निवल में इनफोकस के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और कई ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

अमेजन पर इनफोकस कार्निवल को सिर्फ दो दिनों के लिए आयोजित किया गया है। यहां से इनफोकस के पॉपुलर हैंडसेट जैसे इनफोकस विजन 3, स्नैप 4, टर्बो 5, टर्बो 5 प्लस और एपिक 1 को 3000 रुपए तक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

डिस्काउंट के अलावा अमेजन Indusland bank बैंक से इनफोकस स्मार्टफोन को खरीदने पर फोन की कीमत का 10 परसेंट डिस्काउंट दे रहा है।
इनफोकस विजन 3
इनफोकस विजन 3 स्मार्टफोन की बात करें, तो इसकी कीमत 7999 रुपए है। अमेजन से इस फोन को 1000 रुपए डिस्काउंट के साथ 6,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन को खरीदने पर 500 रुपए का डिस्काउंट भी मिल रहा है। साथ ही इस फोन को नो कॉस्ट ऑन ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।
इनफोकस स्नैप 4
अमेजन कार्निवल में सबसे ज्यादा डिस्काउंट इनफोकस स्नैप 4 स्मार्टफोन पर मिल रहा है। इस फोन की मार्केट वैल्यू 11,999 रुपए है, लेकिन अमेजन कार्निवल में इस फोन को 3000 रुपए डिस्काउंट के साथ 8,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
इनफोकस टर्बो 5 और इनफोकस टर्बो 5 प्लस
इनफोकस टर्बो 5 और इनफोकस टर्बो 5 प्लस को भी अमेजन के इनफोकस कार्निवल से डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इनफोकस टर्बो 5 के 16GB वेरिएंट की कीमत 6999 रुपए है और 32GB वेरिएंट की कीमत 7999 रुपए है। 1000 डिस्काउंट के बाद इन दोनों स्मार्टफोन को 5999 रुपए और 6999 रुपए में खरीद सकते हैं। इनफोकस टर्बो 5 प्लस स्मार्टफोन की कीमत 8999 रुपए है। अमेजन कार्निवल में इस फोन को 1500 रुपए डिस्काउंट के साथ 7499 रुपए में खरीदा जा सकता है।
इनफोकस एपिक 1
9,999 रुपए कीमत वाले इनफोकस एपिक 1 को अमेजन से 2000 रुपए डिस्काउंट के साथ 7999 रुपए में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








