InFocus Snap 4 और Turbo 5 Plus, बजट डूअल रियर कैमरा स्मार्टफोन

InFocus ने अपने डॉन नए स्मार्टफोन भर्तोय मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं। इनमें कंपनी का नया स्नैप 4 और टर्बो 5 प्लस स्मार्टफोन शामिल है। यह दोनों ही स्मार्टफोन अमेज़न एक्सक्लूसिव हैं। स्नैप 4 की कीमत कंपनी ने 11,999 रुपए रखी है जबकि टर्बो 5 प्लस 8,999 रुपए में लॉन्च हुआ है।

यह दोनों नए स्मार्टफोन बजट रेंज में आते हैं और इनके फीचर्स भी काफी ठीक-ठाक हैं। दोनों में मीडियम साइज़ डिस्प्ले है। स्नैप 4 में 5.2 इंच तो टर्बो 5 प्लस में 5.5 इंच का डिस्प्ले है। इन दोनों स्मार्टफोन की सेल इसी महीने शुरू होगी, स्नैप 4 को 26 सितंबर से और टर्बो 5 प्लस 21 सितंबर से उपलब्ध होगा।
Snap 4
स्नैप 4 में 5.2 इंच का डिस्प्ले है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक MT6750N प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में माली T-860 GPU दिया है। इसकी रैम 4जीबी की है जबकि इसकी इंटरनल स्टोरेज 64जीबी की है। यह फोन 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल 120 डिग्री वाइड एंगल सेकेंडरी सेंसर के डूअल रियर कैमरा है।
Turbo 5 plus
टर्बो 5 प्लस में 5.5 इंच का डिस्प्ले है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक MT6750 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में माली T-860 GPU दिया है। इसकी रैम 3जीबी की है जबकि इसकी इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की है। यह भी डूअल रियर कैमरा फोन है, इसमें 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए हैं। इस फोन में 4850 mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








