4GB रैम और 4 कैमरा से लैस ये फोन हुआ सस्ता, सिर्फ 9,999 रुपए में खरीदें

अमेरिकन टेक्नोलॉजी कंपनी इनफोकस ने इंडियन मार्केट में 13 सितंबर को InFocus Snap 4 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया था। आपको बता दें कि लॉन्च के समय InFocus Snap 4 स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपए थी, लेकिन अब इस फोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। डुअल फ्रंट और डुअल रियर कैमरा और 4जीबी रैम से लैस इस स्मार्टफोन को अब ग्राहक सिर्फ 9,999 रुपए में खरीद सकते हैं। प्राइस ड्रॉप के बाद नई कीमत पर इस स्मार्टफोन को आप एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया से खऱीद सकते हैं।

आपको बता दें कि InFocus Snap 4 स्मार्टफोन पर ये ऑफर सिर्फ सीमित समय के लिए है। ग्राहक सिर्फ 17 नवंबर तक इस स्मार्टफोन को तक अमेज़न इंडिया से 9,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा पुराने InFocus Snap 4 फोन के एक्सचेंज पर 8,500 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा स्मार्टफोन पर 475 रुपए ईएमआई ऑप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही अमेजन से इस हैंडसेट को खऱीदने पर 30 जीबी अतिरिक्त रिलायंस जियो डेटा भी मिलेगा।
InFocus Snap 4 स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें, तो फोन में दो रियर व दो फ्रंट कैमरे, 4 जीबी रैम और एक ऑल-मेटल डिज़ाइन दिए गए हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल 120 डिग्री वाइड एंगल सेकेंडरी सेंसर के डूअल रियर कैमरा है। 5.2 इंच का डिस्प्ले है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक MT6750N प्रोसेसर दिया गया है।
इस फोन में माली T-860 GPU दिया है। इसकी रैम 4जीबी की है जबकि इसकी इंटरनल स्टोरेज 64जीबी की है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।


Click it and Unblock the Notifications








