Home
News

इंफोकस टर्बो 5 लॉन्च से पहले अमेज़न पर हुआ लिस्ट, सामने आए सभी फीचर्स

By Agrahi

कल होने वाली लॉन्च से पहले ही इंफोकस टर्बो 5 अमेज़न इंडिया पर लिस्ट कर दिया गया है। इंफोकस ने अपने इस नए स्मार्टफोन के लिए इंवाईट भेजना शुरू कर दिया था, इस फोन की लॉन्च भारत में 28 जून को आयोजित की जाएगी। हालाँकि अमेज़न इंडिया लिस्टिंग के बाद फोन के स्पेक्स और फीचर्स सामने आ चुके हैं।

इंफोकस टर्बो 5 लॉन्च से पहले अमेज़न पर हुआ लिस्ट, सामने आए सभी फीचर्स

अमेज़न लिस्टिंग से ही पता चला है कि इंफोकस स्मार्टफोन निर्माता का यह नया स्मार्टफोन इंफोकस टर्बो 5 होगा। साथ ही इस नए स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। यह बड़ी बैटरी 23 घंटों का टॉक टाइम दे सकती है और साथी ही 816 घंटों तक का स्टैंडबाय टाइम भी दे सकती है।

इंफोकस टर्बो 5 की एक और खास बात होगी कि यह बिग बैटरी की मदद से अन्य स्मार्टफोन को भी चार्ज कर सकता है, यह ओटीजी के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो कि फोन के बैक में दिया गया है। फोन में यूनीबॉडी मेटल डिज़ाइन के साथ आएगा और यह एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

फोन के स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालें तो फोन में 5.2 इंच का एचडी 720पी ऑन सेल आईपीएस 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। फोन में मीडियाटेक एमटी6734 प्रोसेसर है और 3जीबी की रैम भी है। फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

इंफोकस टर्बो 5 के कैमरे की बात करें तो फोन में 13एमपी रियर कैमरा होगा और इसके साथ एलईडी फ़्लैश भी दी है। इसका फ्रंट कैमरा 5एमपी का है। इस फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट दिया है।

फोन की कीमत के बारे में फिलहाल कुछ जानकरी नहीं दी गई है। इंफोकस टर्बो 5 के लॉन्च के साथ ही इसकी कीमत भी सामने आएगी, साथ ही यह कब सेल के लिए उपलब्ध हगा यह भी पता चलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
InFocus Turbo 5 with 5000mAh battery to be launched in India on June 28. Read more detail of the phone in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X