Home
News

इन्फोसिस ने सबसे प्रभावशाली शेयर का तमगा गंवाया

इन्फोसिस ने सबसे प्रभावशाली शेयर का तमगा गंवाया


इन्फोसिस ने देश के सबसे प्रभावशाली शेयर का तमगा मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्टीज से गंवा दिया है। आईटी कंपनी के शेयर में आज आठ प्रतिशत से अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज हुई। इसके साथ ही इन्फोसिस देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में पांचवें से छठे पायदान पर खिसक गई है। इन्फोसिस के शेयर में आई गिरावट से आईटी क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ।

एक अन्य आईटी कंपनी टीसीएस मूल्यवान कंपनियों की सूची में दूसरे से तीसरे स्थान पर आ गई। कुछ दिन पहले थोड़े समय के लिए टीसीएस ने रिलायंस इंडस्टीज को पछाड़कर सबसे मूल्यवान कंपनी बनने का गौरव हासिल किया था। रिलायंस इंडट्रीज इस समय देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है और सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी दूसरे स्थान पर है।

बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में अपने भारांश के हिसाब से इन्फोसिस फिसलकर रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के बाद दूसरे स्थान पर आ गई है। आज का कारोबार बंद होने के समय तक इन्फोसिस का सेंसेक्स में भारांश 9.51 प्रतिशत रह गया, जो रिलायंस के 10 प्रतिशत से कुछ कम है। आज कारोबार बंद होने के समय तक इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण1,48,642 करोड़ रुपये था।

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज पहले, ओएनजीसी दूसरे, टीसीएस तीसरे, कोल इंडिया चौथे और आईटीसी पांचवें स्थान पर थी। टीसीएस के शेयर में आज 3.9 प्रतिशत की गिरावट आई, वहीं ओएनजीसी का शेयर 0.6 फीसद नीचे आया।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X