Home
News

Inovu I7 है नया Nokia 3310 क्लोन, कीमत केवल 349 रुपए

By Agrahi

स्मार्टफोन के आने के बाद से फीचर फोन का चलन बेशक कम हो गया हो, लेकिन फीचर फोन आज भी डिमांड में हैं। आज भी कई यूज़र्स हैं स्मार्टफोन के ऊपर फीचर फोन को तवज्जो देते हैं। इसी को देखते हुए मोबाइल फोन निर्माता भी अपना फोकस सस्ते और बेहतर फीचर फोन पर लगा रहे हैं।

Inovu I7 है नया Nokia 3310 क्लोन, कीमत केवल 349 रुपए

इस साल के शुरुआत में नोकिया अपने एंड्रायड स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि नए फीचर फोन नोकिया 3310 के लिए भी काफी चर्चाओं में रहा है। नोकिया के इस फीचर फोन के बाद कई बड़ी-छोटी कम पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड्स ने भी अपने फीचर फोन पेश किए हैं। जिनमें से अधिकतर नोकिया 3310 के क्लोन हैं और इसके मुकाबले काफी कम कीमत में आते हैं।

Darago 3310 और Lafee 3310, जिनकी कीमत 799 रुपए और 600 रुपए है, के बाद अब एक और नया और सस्ता फोन इस लिस्ट में शामिल हो गया है। हम बात कर रहे हैं Inovu I7 की। यह फोन 349 रुपए की कीमत के साथ अब तक के सबसे सस्ते फोन की लिस्ट में शामिल हो गया है।

नया Inovu I7 फोन Nokia 3310 की ही तरह 2G नेटवर्क सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि यह रिलायंस जियो 4जी सिम के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। यह डिवाइस कॉमर्स पोर्टल Shopclues पर एक्सक्लूसिव है। यह फोन कई कलर वैरिएंट में उपलब्ध है, इसमें ब्लैक, रेड, येलो, वाइट और ग्रे कलर में है।

Inovu I7 में 1.44 इंच की मोनोक्रोम डिस्प्ले दी गई है। फोन में 32एमबी रैम और 64एमबी स्टोरेज दी गई है। इस फोन में LED टॉर्च लाइट के साथ ही FM रेडियो, सिंगल सिम सपोर्ट, 600mAh बैटरी और इंग्लिश व हिंदी भाषाओं का सपोर्ट है। नोकिया 3310 के मुकाबले इस फोन में एक कमी है और वो है माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट। यह फोन एक्सपैंडेबल मैमोरी सपोर्ट नहीं करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Inovu I7 is the new Nokia 3310 clone priced at Rs. 349. Read more detail of the phone, all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X