Home
News

15 साल बाद आखिरकार iPad पर आया Instagram, क्यों लगा इतना समय

Instagram ने आखिरकार iPad यूजर्स की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी कर दी है। फोटो-शेयरिंग, मैसेजिंग और रील्स वाला यह पॉपुलर प्लेटफॉर्म अब पहली बार iPad पर आधिकारिक तौर पर उपलब्ध है।

करीब 15 साल पहले इंस्टाग्राम की शुरुआत हुई थी और अब जाकर कंपनी ने इसका iPad के लिए नेटिव ऐप लॉन्च किया है, जिसे आप ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टाग्राम इतने समय तक आईपैड पर क्यों नहीं आया था। इसकी पीछे की कहानी क्या है। आइए जानते हैं।

15 साल बाद आखिरकार iPad पर आया Instagram

iPad पर अब मिलेगा पूरा एक्सपीरियंस

iPad के लिए बना इंस्टाग्राम ऐप अब फोन वर्जन के मॉडिफाइड रूप में नहीं बल्कि सही इंटरफेस के साथ काम करेगा। इसका मतलब है कि ऐप iPad की स्क्रीन को पूरी तरह कवर करेगा और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देगा। ऐप चलाने के लिए iPadOS 15.1 या उसके बाद का वर्जन होना जरूरी है।

ऐप पूरी तरह फ्री है।

Android टैबलेट्स के लिए भी जल्द ही वर्जन लॉन्च होने वाला है। iPad पर ऐप ओपन करने के बाद सबसे पहले आपको Reels दिखाई देंगी, जिनके ऊपर ही Stories का लेआउट होगा। स्क्रीन के लेफ्ट साइड पर neatly रखा गया मेन्यू मिलेगा, जिसमें Following टैब और अन्य ऑप्शंस शामिल हैं।

बड़े स्क्रीन के लिए खास डिजाइन

10.9 इंच और 12 इंच वाले iPads पर यह ऐप ज्यादा बड़े और बेहतर अनुभव के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि नया ऐप iPad की बड़ी स्क्रीन का पूरा इस्तेमाल करेगा।

आखिर 15 साल क्यों लगे?

पिछले कई सालों से इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी से इस बारे में सवाल पूछे जाते रहे, लेकिन उनके जवाब अक्सर समझ से बाहर रहे। उनका कहना था कि iPad यूजर्स की संख्या इतनी बड़ी नहीं है कि कंपनी इसके लिए खास ऐप बनाए। लेकिन अब लगता है कि Meta को भी समझ आ गया है कि iPad पर इंस्टाग्राम का अपना ऐप होना जरूरी है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X