Instagram की नई पेशकश, डुअल कैमरा के साथ बनाए रील वीडियो, ऐसे करें इस्तेमाल
वीडियो-आधारित पोस्ट पर अपने बढ़ते फोकस के कारण इंस्टाग्राम को हाल ही में अधिक आलोचना का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसने कंपनी को नई सुविधाओं को रोल आउट करने से नहीं रोका है. आपको बता दें कि हाल ही में मेटा के फोटो और वीडियो-शेयरिंग (video-sharing) प्लेटफॉर्म ने इंस्टाग्राम रील्स (Instagram reels) के लिए एक बड़ा अपडेट पेश किया, जिसमें प्लेटफॉर्म पर रील वीडियो मर्ज, रील टेम्प्लेट और रीमिक्स सुधार जैसे फीचर शामिल हैं. इन फीचर्स के अलावा इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म पर 'डुअल कैमरा' नाम का फीचर भी पेश किया है.

इंस्टाग्राम बॉस एडम मोसेरी ने किया ट्विट
इंस्टाग्राम ने हाल ही में डुअल कैमरा फीचर पेश किया है जो रील के साथ कोलाब और शेयर करना आसान बनाता है. इस नए फीचर से आप फ्रंट और बैक दोनों कैमरे एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. फीचर से जुड़ी जानकारी इंस्टाग्राम बॉस एडम मोसेरी (Adam Mosseri) ने ट्विटर पर एक पोस्ट में साझा की. उन्होंने बताया कि हम ऐसी नई सुविधाओं की घोषणा कर रहे हैं जो रील को मर्ज कर उसे और भी मज़ेदार बनाती हैं. उन्होंने कहा कि अब इंस्टाग्राम का डुअल रिकॉर्ड फीचर उपयोगकर्ताओं को एक ही समय में Contents और Reactions को रिकॉर्ड करने की अनुमति देता है. कैमरे में डुअल फीचर के साथ इंस्टाग्राम फोन के फ्रंट और रियर कैमरों का इस्तेमाल करता है.
डुअल कैमरा फीचर का इस्तेमाल कैसे करें?
सबसे पहले Android smartphone या iPhone पर Instagram ऐप खोलें. इसके बाद स्क्रीन के नीचे + प्लस आइकन पर टैप करें. फिर रील्स बनाने के लिए रील्स विकल्प पर टैप करें. बता दें कि आप सीधे रील्स को खोलने के लिए दाईं ओर स्वाइप भी कर सकते हैं.
अगर आप एक Android smartphone का उपयोग कर रहे हैं तो नए डुअल आइकन पर टैप करें जो कि क्विक एक्सेस मेनू बार के नीचे दाईं ओर दिखाई देता है. अगर आप एक iPhone का उपयोग कर रहे हैं तो बाएं तरह देखे.

रील की रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए कैमरा बटन पर टैप करें और जब आप इसे रिकॉर्ड कर लें तो इसे दोबारा से टैप करें. अब रील्स का रिव्यू करने के लिए नीचे प्रिव्यू बटन पर टैप करें और इसमें Music, Stickers, Text और इफेक्ट जैसे एलीमेंट को जोड़े.
एक बार जब आप रील्स की editing कर लेते हैं, तो App के निचले दाएं कोने में नेक्स्ट बटन टैप करें. इसके बाद स्क्रीन में, कैप्शन, लोकेशन जोड़ें और लोगों को टैग करें. सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद रील्स को इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए शेयर बटन पर टैप करें. इन आसान तरीके से आप आपना वीडियो बना सकते हैं.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications