Home
News

Instagram लाया सबसे धांसू ऐप, YouTube को मिलेगी टक्कर

By Neha Kashyap

अगर आप इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम ने एक नया ऐप IGTV लॉन्च किया है। इस ऐप में यूजर्स अब कुछ मिनटों ही नहीं बल्कि एक घंटे की भी वीडियो अपलोड कर सकते हैं। IGTV ऐप यूट्यूब की तर्ज पर ही पेश किया है, जिसमें यूजर्स लंबे वीडियो देख और अपलोड कर सकेंगे। इस ऐप के आने के बाद यूट्यूब को इससे कड़ी टक्कर मिलेगी क्योंकि अभी तक वीडियो देखने और अपलोड करने के लिए यूजर्स की पहली पसंद यूट्यूब ही रहा है।

Instagram लाया सबसे धांसू ऐप, YouTube को मिलेगी टक्कर

IGTV ऐप एक मोबाइल टीवी प्लेटफॉर्म है, जिसमें YouTube, Snapchat और अन्य प्लेटफॉर्म की खूबियों को एकसाथ जोड़ा गया है। इस ऐप में एक घंटे तक का वीडियो अपलोड कर सकते हैं। बता दें कि हाल ही में इंस्टाग्राम के यूजर्स बढ़े हैं और ये तीसरा सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है।

इंस्टाग्राम के सीईओ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि युवा टीवी कम देख रहे हैं, लेकिन वे इंस्टाग्राम पर खूब वीडियो देखते हैं। ये वीडियो अक्सर क्रिएटर्स की ओर से आ रहे हैं। अब कंपनी इस तरह का कंटेंट IGTV ऐप के लिए भी चाहती है।

IGTV ऐप की तुलना यूट्यूब से करें, तो लोगों को यहां वीडियो अपलोड करने और व्यू के हिसाब से पैसे मिलते हैं। यानी यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने के पैसे मिलते हैं। इससे पहले Vine और कई ऐप्स बिना रेवेन्य के नहीं चल सके। ऐसे में देखना होगा कि IGTV ऐप यूट्यब को टक्कर दे पाता है या नहीं।

यूट्यूब अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स पेश करता रहता है। कंपनी ने हाल ही में यूजर्स के लिए प्रायवेट मैसेज फीचर पेश किया है। बता दें कि ये फीचर यूट्यूब ऐप पर पहले ही आ चुका है और अब इस फीचर को कंपनी ने वेब वर्जन के लिए पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से वीडियो और कंटेंट को शेयर कर सकेंगे। ऐप में ये फीचर एक्टिविटी लॉग में नजर आता है, वहीं वेब वर्जन में इसके लिए 'chat bubble' आइकन पेश किया गया है। ये आइकन आपको टॉप राइट साइड में नजर आएगा।

यूट्यूब का चैट बबल आइकन नोटिफिकेशन बेल और ऐप आईकन के बीच में नजर आएगा। इस पर क्लिक करते ही यूजर्स अपने कॉन्टेक्ट के साथ वीडियो कंटेंट शेयर कर सकेंगे और वीडियो शेयर कर सकेंगे। ये फीचर ऐप के रीयल टाइम के साथ सिंक है। इस फीचर में यूजर्स मैसेज के लिए जैसे ही अपने कॉन्टेक्ट पर टैप करेंगे, तो विंडोज के बॉटम राइट साइड में एक चैट बॉक्स पॉप अप होगा। इस चैट बॉक्स को यूजर्स मिनिमाइज कर सकेंगे। सिंगल क्लिक के जरिए यूजर्स यूट्यूब से वीडियो शेयर कर सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram is ready to compete head-on with YouTube with IGTV app which allowing users to upload videos up to one hour in length up from the previous one-minute limit.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X