Instagram का नया फीचर: Share Your Light, दिवाली को बनाएगा मजेदार
फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने मंगलवार को अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर एड किया है। यूज़र्स की दिवाली को खास बनाने के लिए इंस्टाग्राम ने AR फिल्टर Share Your Light को जारी किया है। इंस्टाग्राम का नया फिल्टर मंडल, दीया, लाइट्स और रंगों से प्रेरित है। जैसे ही आप इफेक्ट गैलेरी को ओपन करते हैं आपको फेस्टिवल दीया का ऑप्शन नज़र आएगा। इंडिया में फेस्टिव सीज़न को देखते हुए इंस्टाग्राम ने इस फीचर को पेश किया है।
Instagram का नया फीचर- Share Your Light
खास बात ये है कि इस इफेक्ट को 7 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, बंगाली, तमिल, तेलगू और उर्दू शामिल है। फेसबुक इंडिया के निदेशक और पार्टनरशिप के प्रमुख, मनीष चोपड़ा का कहना है कि इंस्टाग्राम एक ऐसा कलचर्ल हब बन चुका है जहां लोग वर्चुअल तरीके से जश्न मना सकते हैं।
यूज़र्स के लिए हमेशा खास फीचर्स
मनीष चोपड़ा ने आगे कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि अपने यूज़र्स के लिए मज़ेदार फीचर्स को जोड़ें जो कि फेस्टिव सीज़न में लोगों के सेलिब्रेशन में मदद कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि हम उन संभावनाओं के बारे में भी सोच रहे हैं जिनकी मदद से लोग हर फेस्टिवल पर ऐसे एआर इफेक्ट्स का लुत्फ उठा सकें।
QR Codes का करें इस्तेमाल
बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने हाल ही में QR codes को सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया था। जिसकी मदद से लोग अपनी प्रोफाइल को ओपन कर सकते हैं। इसमें क्यू आर कोड को किसी भी कैमरा ऐप से स्कैन करना होता है। खासतौर पर इस फीचर से बिजनेस ओनर्स को काफी फायदा हुआ है। क्योंकि इस फीचर के आने से वे अपना क्यू आर कोड प्रिंट कर सकते हैं या किसी को भी भेज सकते हैं।
इंस्टाग्राम के अन्य शानदार फीचर्स
इस फीचर की मदद से यूजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की डिटेल्स शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने अब अपने लाइव स्ट्रीमिंग की भी अवधि बढ़ा दी है। पहले यूज़र्स सिर्फ 1 घंटे तक लाइव रह सकते थे लेकिन अब इसे 4 घंटे तक कर दिया गया है। साथ ही लाइव वीडियो को आर्काइव करने का भी ऑप्शन आने लगा है।


Click it and Unblock the Notifications








