Home
News

Whatsapp ला रहा है शानदार फीचर, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

By Neha
WhatsApp 'Delete for everyone' फीचर

आप स्मार्टफोन यूजर हैं और वॉट्सएप चलाते हैं, तो आपके लिए ये काम की खबर है। पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर एक फीचर शामिल कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स इंस्टाग्राम स्टोरी को डायरेक्ट व्हाट्सएप पर पोस्ट कर सकेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल वॉट्सएप इंस्टाग्राम स्टोरी डायरेक्ट शेयर करने वाले फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। सक्सेसफुल टेस्टिंग के बाद इस अपडेट के जरिए इस फीचर को एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।

Whatsapp ला रहा है शानदार फीचर, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

इस फीचर के आने के बाद यूजर्स इंस्टाग्राम स्टोरीज को एक टैप पर वॉट्सएप में अपने स्टेटर के साथ शेयर कर सकेंगे।
बता दें कि फेसबुक ने हाल ही स्नैपचैट यूजर्स के लिए भी नया ऑप्शन पेश किया है, जिसकी मदद से इंस्टा स्टोरीज को स्नैपचैट ऐप पर पेश कर सकेंगे।

कुछ समय पहले वॉट्सएप की ऑनर कंपनी फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करने का ऑप्श पेश किया था। इस फीचर की मदद से फेसबुक यूजर्स इंस्टाग्राम पोस्ट को डायरेक्ट फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं। अब फेसबुक का अगला कदम वॉट्सएप को भी इंस्टाग्राम से जोड़ना है।

TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स इस फीचर के आने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को व्हाट्सएप स्टेटस के रूप में सीधे पोस्ट करने के लिए एक टेस्ट कर रहा है। ये फीचर स्नैपचैट जैसा होगा, जिसमें फोटो, वीडियो और GIFs को एन्क्रिप्शन के साथ पोस्ट किया जा सकेगा। वॉट्सएप के अन्य स्टेटर की तरह इंस्टा स्टोरीज भी 24 घंटे के अंदर अपने आप डिलीट हो जाएंगी।

वॉट्सएप यूजर्स फिलहाल पिक्चर्स, वीडियो के साथ GIF को भी स्टेटस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स टेक्स्ट स्टेटर भी क्रिएट कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम के स्पॉक पर्सन के अनुसार, "हम हमेशा इंस्टाग्राम पर अनुभव में सुधार करने के तरीके का परीक्षण करते रहते हैं। साथ ही यूजर्स के लिए उनके मोमेंट को शेयर करना आसान बनाते हैं जो उनके लिए महत्वपूर्ण हैं।"

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram Testing Letting Users Post Stories Directly To WhatsApp. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X