Home
News

इंस्टाग्राम हुआ हैक, फेसबुक ने हैकर को दिया 10,000 डॉलर का इनाम!

By Agrahi

बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानअल्लाह! कारनामे करने के लिए जरुरी नहीं कि आप उम्र में बड़े हों। आज बच्चे बड़ों से आगे निकल गए हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्मार्टफोन, टैब जो नाम हम कॉलेज में जाकर सुनते थे, आज के बच्चे इन सब चीजों में माहिर होते हैं। ऐसा ही कुछ कारनामा फ़िनलैंड के 10 साल के जॉनी ने कर दिखाया है। जॉनी के इस काम की चर्चा अब दुनिया भर में हो रही है।

इंस्टाग्राम हुआ हैक, फेसबुक ने हैकर को दिया 10,000 डॉलर का इनाम!

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने 10 वर्षीय बच्चे को इंस्टाग्राम साइट पर बग ढूंढ़ने के लिए 10,000 हजार डॉलर का पुरस्कार दिया है। टेक वेबसाइट 'वेंचरबीट डॉट कॉम' के मुताबिक, जॉनी ने अपने दम पर इंस्टाग्राम में इस बग की खोज की थी।

इंस्टाग्राम हुआ हैक, फेसबुक ने हैकर को दिया 10,000 डॉलर का इनाम!

इस 10 वर्षीय बच्चे ने इंस्टाग्राम पर उस बग की खोज की थी, जिसकी सहायता से वह साइट पर मौजूद किसी भी यूज़र के कमेंट को डिलीट किया जा सकता था।

इंस्टाग्राम हुआ हैक, फेसबुक ने हैकर को दिया 10,000 डॉलर का इनाम!

रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनी ने इस बग की ईमेल के द्वारा सूचना दी थी और इसका सबूत देने के लिए उसने सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक टिप्पणी को नष्ट करके दिखाया। इस सुरक्षा खामी को फरवरी में ठीक कर लिया गया था और फेसबुक ने जानी को इसका पुरस्कार मार्च में दिया था।

इंस्टाग्राम हुआ हैक, फेसबुक ने हैकर को दिया 10,000 डॉलर का इनाम!

रपट में जानी के हवाले से लिखा गया है, "मैं साइट पर किसी को भी हटाने में सक्षम हो गया था। जस्टिन वीबर को भी।" जानी एक इंटरनेट सिक्यूरिटी रिसर्चर बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरा सपना है। सुरक्षा बहुत जरूरी है।"

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram was hacked and facebook paid 10000 dollar to the hacker! For more go to hindi.gizbot.com
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X