इंटेक्स 4G स्मार्टफोन लॉन्च, 2823 रुपए में खऱीदने का मौका
इंटेक्स कंपनी ने भारत में सोमवार को दो नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन इंटेक्स एक्वा लॉयन्स N1 और लॉयन्स T1 लाइट लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 4 जी सपोर्ट के साथ पेश किया है।
इंटेक्स ने इन दोनों फोन के लिए मैसेंजर ऐप हाइक और टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के साथ हाथ मिलाया है। इन स्मार्टफोन पर ये दोनों कंपनियां ऑफर दे रही है।
लॉन्च के साथ ही इंटेक्स के ये दोनों स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स के बारे में।

इंटेक्स एक्वा लॉयन्स N1 और लॉयन्स T1 लाइट पर की कीमत व ऑफर-
इंटेक्स एक्वा लॉयन्स N1 की कीमत 2,823 और इंटेक्स लॉयन्स T1 लाइट की कीमत 3,899 रुपए है। इंटेक्स के ये फोन एयरटेल के "मेरा पहला स्मार्टफोन" प्रोग्राम के तहत इन स्मार्टफोन पर कैशबैक ऑफर कर रहा है। इंटेक्स एक्वा लॉयन्स N1 स्मार्टफोन पर 1500 रुपए कैशबैक मिल रहा है, जिसके बाद इसे 2823 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, इंटेक्स लॉयन्स T1 लाइट पर एयरटेल 2000 रुपए कैशबैक दे रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 3,899 रुपए रह जाएगी। बता दें कि यूजर्स इस कैशबैक का इस्तेमाल फोन खऱीदने के 36 महीने के अंदर कर सकते हैं।
इसके अलावा ये स्मार्टफोन "टोटल बाय हाइक" प्रोग्राम का हिस्सा हैं। इसमें टोटल बाय हाइक फीचर दो एलिमेंट पर काम करता है, जिसमें फोन नंबर के साथ लॉगिन करने पर यूजर्स को ऐप में मैसेजिंग, खबरें, भविष्यफल, रिचार्ज, वॉलेट, क्रिकेट स्कोर और रेल जानकारी जैसे सभी सर्विस मुफ्त में उपलब्ध होंगी। साथ ही ये सभी सर्विस बिना इंटरनेट डेटा के इस्तेमाल की जा सकेंगी। साथ ही यूजर्स को हाइक की तरफ से 200 रुपए का इंस्टेंट बैनेफिट मिलेगा।
इंटेक्स एक्वा लॉयन्स N1 और इंटेक्स लॉयन्स T1 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
लॉयन्स N1 में 4 इंच के डिसप्ले के साथ 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। लॉयन्स T1 लाइट 5 इंच के डिसप्ले के साथ आता है। दोनों फोन में 2.5D कर्व्ड ग्लास सुरक्षा दी गई है। दोनों ही स्मार्टफोन में ऑक्टोकोर प्रोसेसर दिया है। दोनों फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64GB व 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
इंटेक्स के ये दोनों स्मार्टफोन 7.0 नॉगट आउट ऑफ द बॉक्स पर चलते हैं। दोनों फोन में एयरटेल ऐप प्रीलोड होंगे। फोटोग्राफी के लिए लॉयन्स N1 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और VGA फ्रंट कैमरा है। लॉयन्स T1 लाइट में 5-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस फोन का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश, ब्यूटी, पेनोरामा, बर्स्ट मोड फिल्टर्स के साथ आता है।
पावर बैकअप के लिए लॉयन्स N1 में 1,400mAh बैटरी और लॉयन्स T1 लाइट में 2200mAh की बैटरी है। लॉयन्स N1 को प्रीमियम ब्लैक और लॉयन्स T1 लाइट को रॉयल ब्लैक, स्टील ग्रे और शैंपेन कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में वाईफाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रोयूएसबी पोर्ट है।


Click it and Unblock the Notifications