Home
News

गूगल के बारे में ये मजेदार फैक्ट नहीं जानते होंगे आप !

गूगल पर एक दिन में जितनी भी क्वैरी सर्च की जाती हैं उनमें से 16 परसेंट गूगल के लिए भी नई होती है। गूगल के ज्यादातर कर्मचारियों के पास कॉलेज डिग्री भी नहीं है।

By Neha

दिग्गज सर्च इंजन और ऐड कंपनी गूगल के बारे में हम सभी जानते हैं। गूगल हम सभी की जिंदगी का वो जरूरी हिस्सा बन चुका है, जो अगर न हो तो हमारी जिंदगी अधूरी हो जाएगी। अगर हम आपसे पूछें कि आप गूगल के बारे में क्या जानते हैं ? तो शायद आप गूगल की स्थापना की तारीख से इसके सीईओ सुंदर पिचाई के पुश्तैनी घर के बारे में जानकारी दे दें। लेकिन ये सभी बाते आपने कहीं न कहीं पढ़ी या सुनी होंगी।

गूगल के बारे में ये मजेदार फैक्ट नहीं जानते होंगे आप !

>> ये तो हो गईं पुरानी बातें लेकिन आज हम आपको गूगल के बारे में कुछ ऐसी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें न तो आपने पहले सुना होगा और न ही कहीं पढ़ा होगा।

>> एक पूरे दिन में गूगल पर सर्च की जाने वाली क्वैरी में से लगभग 16% खुद गूगल के लिए भी नई होती हैं। मतलब इन्हें पहली बार गूगल पर सर्च किया गया होता है।

>> गूगल कर्मचारी सेलेक्शन में कॉलेज की डिग्री को बहुत ज्यादा महत्व नहीं देता है। इसमे नौकरी करने वाले लगभग 14% कर्मचारी कभी कॉलेज नहीं गए हैं।

>> गूगल मे काम करने के लिए कोई रुल्स या पाबंदी नहीं है। यहां के वर्कर किसी भी समय काम पर आ सकते हैं और कहीं भी पार्क या कैंटीन मे बैठ कर काम कर सकते हैं।

>> अगर आप गूगल मे "askew" टाइप करेंगे तो इसकी कम्प्यूटर की स्क्रीन राइट साइड मे टिल्ट या घूम जाएगी। अगर आप सर्च मे " डू अ बैरल रोल " (do a barrel roll) टाइप करेंगे तो स्क्रीन पूरा एक राउंड चक्कर लगाएगी।

>> गूगल अपने कर्मचारी का बहुत ध्यान रखता है। जब किसी गूगल कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो गूगल उसके परिवार वालों को अगले दस सालों के लिए उस कर्मचारी की आधी सैलरी देता है। साथ ही उसके बच्चों को हर महीने एक हजार अमरीकी डॉलर की मदद देता है जब तक वो बच्चे 19 वर्ष के नहीं हो जाते हैं।

>> गूगल ने अपने स्ट्रीट व्यू मैप एप्लिकेशन के लिए एक ऊंट की मदद ली थी। एक रेगिस्तान के मैप के लिए उसने एक ऊंट को नौकरी पर रखा था।

>> गूगल में हर एक मिनट में दो मिलियन सर्च किए जाते है, यानि की हर एक सेकंड मे लगभग 33000 हजार सर्च।

>> 2010 के बाद से गूगल ने हर एक महीने दो नई कंपनियों को खरीदा है। इससे आप इसकी विशालता का अंदाजा लगा सकते हैं।

>> गूगल मैप ट्रेफिक को मापने के लिए उस समय रोड पर चल रही एंडरोइड डिवाइस की स्पीड से तय करता है, इसका मतलब जितने तेजी से एंडरोइड डिवाइस मूव हो रही होंगी, उसी हिसाब से वहां ट्रैफिक ज्यादा है।

>> अगर आप गूगल इमेज सर्च मे जाकर "atari breakout" टाइप करेंगे तो आप इस पर गेम खेल सकते हैं। यह टाइप करते ही गूगल पर गेम शुरू हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
most interesting and Fascinating Facts About Google Most People Don't Know.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X