6 सितंबर से शुरु हो रहा है बर्लिन में गैजेट्स मेला आईएफए 2013
इस साल जर्मनी के बर्लिन में एक बार फिर 6 सितंबर को गैजेट्स मेला IFA Berlin 2013 शुरु होने जा रहा है जिसमें पूरी दुनिया की होम एप्लाइसेंस और मोबाइल कंपनिया अपनी डिवाइसेस लांच करेंगी। इस बार के आईएफए शो के दौरान सबकी नजर आईफोन 5एस, एक्सपीरिया जेड 1 सैमसंग गैलेक्सी टैब3 पर रहेगी जो शो के दौरान लांच की जा सकतीं हैं।
आईएफए दुनिया का सबसे पुराना और यूरोप का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक आयोजन है , आईएफए का फुल फार्म Internationale Funkausstellung Berlin है जिसे इंटरनेशनल रेडियो एक्जिबीशन बर्लिन भी कहते हैं। ये जर्मनी का सबसे पुराना इंडस्ट्रियल एक्जिबिशन है जो 1924 से लेकर 1939 तक हर
साल होता था इसके बाद 1950 से लेकर 2005 तक 2 साल में ये एक बार होने लगा। शो के दौरान दुनियां भर की होम एप्लाइेंसेस और दूसरी टेक कंपनियां अपने प्रोडेक्ट को लांच करने के बाद उसे डिस्प्ले भी करतीं हैं।
पिछली बार आईएफए बर्लिन 2012 में कई कंपनियों ने अपने प्रोडेक्ट लांच किए थे साथ कई हॉलिवुड कलाकारों ने भी इसमें शिरकत की थी आईए एक बार नजर डालते हैं पिछली बार हुए आईएफए 2012 शो के दौरान लांच की गई कुछ डिवाइसों पर,
Model Angela Belotte during Samsung media presentation
मॉडल एंजिला बिलॉटे सैमसंग मीडिया प्रेजेंटेशन के दौरान पोज देती हुईं।
US rapper Curtis '50cent' Jackson
यूएस के मशहूर रेपर कर्टिस 50 सेंट जैकसन हेडफोन लांचिंग के दौरान
Turkish consumer electronics giant Vestel showing Virtual robots.
टर्किश कंज्यूमर इलेक्टॉनिक कंपनी वेस्टल ने पिछले साल वर्चुअल रोबोट पेश किए गए।
Sony Slider Hybrid PC tablet
सोनी का हाईब्रिड टैबलेट
Samsung Galaxy Not II mini tablet
सैमसंग गैलेक्सी नोट 2 मिनी टैबलेट


Click it and Unblock the Notifications