इंटरनेट हुआ ठप! कई बड़ी वेबसाइटें हुई डाउन
- दुनियाभर में इंटरनेट हुआ डाउन।
- नहीं ओपन हो रही है यूके सरकार की साइट।
- Reddit, Amazon, BloomBerg जैसी बड़ी साइटों पर पड़ा असर।
आज दुनिया भर में सोशल मीडिया, सरकारी और कई समाचार वेबसाइटें तथा अन्य साइटें डाउन चल रही है जिसका कारण इंटरनेट डाउन होना है। बता दें कि दुनिया की कई टॉप साइटें ओपन ही नहीं हो रही थी जिसमें फाइनेंशियल टाइम्स, न्यूयॉर्क टाइम्स, ब्लूमबर्ग समेत दुनिया भर की कई वेबसाइट डाउन हो गई हैं। साथ ही लोगों के कमेन्ट यह भी मिले है कि फाइनेंशियल टाइम्स, न्यूयॉर्क टाइम्स, ब्लूमबर्ग और गार्जियन जैसी वेबसाइट तो बिलकुल ओपन ही नहीं हो रही हैं।

वहीं आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट Downdetector.com के मुताबिक लगभग Reddit के 21,000 यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ इस समस्या के बारे में जानकारी दी है। जबकि 2000 से ज्यादा लोगों ने Amazon के साथ इस समस्या की जानकारी दी है।
कुल मिलाकर आज बहुत बड़े लेवल पर इंटरनेट डाउन हुआ है जिसके कारण लोगों को कई समस्याएँ झेलनी पड़ रही है।
गौर करने वाली बात यह भी है कि यूनाइटेड किंग्डम सरकार की वेबसाइट (gov.uk) भी नहीं खुल रही है।
बाकी कई वेबसाइटों के अलावा Stack Overflow, GitHub, Spotify, Twitch सहित कई वेबसाइट ठप पड़ गई हैं। हालांकि इस आउटेज के बारे में अभी तक कोई खास खबर नहीं मिल पायी है लेकिन ज़्यादातर मामलों में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के कारण ही इस तरह से इंटरनेट का आउटेज होता है।
हालांकि कुछ रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि आज इंटरनेट का डाउन होना कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (CDN) का कारण है। CDN के कारण ही इंटरनेट डाउन हो गया है लेकिन अभी तक कोई पक्की खबर नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications







