Home
News

इंटरनेट बनता जा रहा है डॉक्‍टर

By Rahul

एक नए शोध में पाया गया है कि आज के समय में स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानने और साझा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग इंटरेनट का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह चलन पिछले दशक से तेजी से बढ़ा है। लोग ज्यादा से ज्यादा जानकारी इंटरनेट पर चाहते हैं, वे अन्य रोगियों के विचार, अंर्तदृष्टि और व्यावहारिक सलाह भी चाहते हैं। इस अध्ययन में 2001 से 2013 के बीच लिए गए रोगियों के साक्षात्कारों का अध्ययन किया और देखा कि लोगों इंटरनेट के बारे में किस तरह बात करते हैं, स्वास्थ्य के लिए इंटरनेट के प्रयोग के प्रति बदलते नजरिए को किस तरह स्वीकार कर रहे हैं।

पढ़ें: ये हैं बाजार में उपलब्‍ध अब तक के बेस्‍ट कैमरा स्‍मार्टफोन

यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के स्यू जीब्लैंड ने बताया, "2013 तक वेब अधिकांश लोगों की बीमारी और स्वास्थ्य के अनुभवों का नियमित हिस्सा बन चुका था। इंटरनेट ने लोगों की समझ को बदला है, वे जानकारी प्राप्त कर उपचार पद्धति का चयन करते हैं, बीमारी का सामना करते हैं और अन्य लोगों से जुड़ते हैं। ऑनलाइन फिल्म, एनिमेशन, साउंड, तस्वीरें और व्यक्तिगत अनुभव स्वास्थ्य जानकारी को हर पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुगम बनाते हैं।

पढ़ें: 2014 के बेस्‍ट एंड्रायड हाईइंड स्‍मार्टफोन हैं ये

इंटरनेट बनता जा रहा है डॉक्‍टर

जीब्लैंड ने बताया, लोगों को उनकी स्थिति के बारे में बताकर, उनके हितों के लिए चिकित्सकों से परामर्श लेने में मदद कर के वेब कुछ स्वास्थ्य असमानताओं को कम करने में मदद कर सकता है। अध्ययन में बताया गया कि रोगी अपने चिकित्सकों से बात करने में अनिच्छुक थे कि उन्होंने ऑनलाइन क्या पाया, उन्हें डर था कि ऐसे खुलासे उनके चिकित्सक के साथ उनके संबंध खराब कर सकते हैं।

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्तोल में साउथ वेस्ट सोसाइटी फॉर एकेडमिक प्राइमरी केयर की बैठक में जीब्लैंड ने कहा, "चिकित्सक और नर्स अपने रोगियों से जानकारियों की चर्चा कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X