Home
News

इंटरनेट कनेक्शन बढ़ने से तेज होगी राज्य की वृद्धि दर: रिपोर्ट

इंटरनेट कनेक्शन बढ़ने से तेज होगी राज्य की वृद्धि दर: रिपोर्ट


देश में इंटरनेट तथा ब्राडबैंड कनेक्शन में 10 प्रतिशत की वृद्धि से भारतीय राज्यों की आर्थिक वृद्धि में 1.08 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। इंटरनेट कनेक्शन बढ़ने से राज्‍य की वृद्धि दर तेज होगी। इंडियन काउंसिल फार रिसर्च आन इंटरनेशनल इकनॉमिक रिलेशंस इक्रियर के अध्ययन में यह बात सामने आई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेट तथा ब्राडबैंड में 10 प्रतिशत विस्तार से देश के सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी में 17 अरब डालर की संभावित वृद्धि हो सकती है। इक्रियर के बाह्य सलाहकार तथा रिपोर्ट के लेखक रजत कथूरिया ने इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन आफ इंडिया आईएमआई के एक कार्यक्रम में कहा, अध्ययन से पता चला है कि इंटरनेट ग्राहकों में 10 प्रतिशत वृद्धि से उत्पादन में औसतन 1.08 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि इसके मुताबिक जिन भारतीय राज्यों में इंटरनेट की पहुंच जितनी अधिक होगी, उसके उतनी ही तेजी से वृद्धि करने की संभावना है। रिपोर्ट इंटरनेट के प्रभाव के अध्ययन पर आधारित है। इसमें 17 मामलों का अध्ययन किया गया। इस अध्ययन में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग बीपीओ, सामुदायिक विकास तथा अन्य क्षेत्रा पर पड़ने प्रभाव का आकलन किया गया।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X