जम्मू और कश्मीर में इंटरनेट, मोबाइल सेवा हुई बंद
जम्मू एवं कश्मीर में रविवार को मोबाइल फोन और डोंगल उपकरणों पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि तीन दिन पहले शुक्रवार को जम्मू के किस्तवाड़ में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के चलते यह कदम उठाया गया है, ताकि सांप्रदायिक दंगे फैलाने वाली अफवाहों को रोका जा सके।
इस ताजा घटना क्रम को लेकर सेवा प्रदाता कंपनियां चुप्पी साधे हुई हैं। हालांकि राज्य में जब भी तनाव पैदा होता है, ऐसा किया जाता है। गौरतलब है कि शुक्रवार को यहां भड़की सांप्रदायिक हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद होने के बाद वहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक स्थानीय निवासी से बात करने पर पता चला कि उसके परिवार के चार सदस्य जम्मू के बाहर गए हुए हैं लेकिन उनसे संपर्क करने का कोई भी जरिया नहीं हैं। उम्मीद है जल्द जम्मू और कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवा फिर से सुचारू रूप से चलने लगेगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications