Home
News

Internet Services Suspended In Jodhpur: 2 समुदायों में झड़प के बाद जोधपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद

ईद-उल-फितर के मौके पर राजस्थान के जोधपुर जिले में 2 समुदाय के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने इंटरनेट सर्विस को अस्थाई रूप बंद कर दिया गया है। जोधपुर संभागीय आयुक्त हिमांशु गुप्ता द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार जोधपुर में आज सुबह 1 बजे से सभी इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं और अब धारा 144 को लागू कर दिया गया है।

Internet Services Suspended In Jodhpur: 2 समुदायों में झड़प के बाद जोधपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद

इस प्रकार अगले आदेश तक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से सभी 2G/3G/4G/डेटा (मोबाइल इंटरनेट), बल्क एसएमएस/एमएमएस/व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया सेवाएं (वॉयस कॉल, ब्रॉडबैंड इंटरनेट, लीज्ड लाइनों को छोड़कर) को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल आपको बता दें कि जोधपुर के जालोरी गेट पर सोमवार शाम यानी ईद से पहले जमकर हंगामा हुआ था। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता सेनानी बाल मुकुंद बिस्सा की मूर्ति पर झंडा लगाने और सर्किल पर ईद से संबंधित बैनर को लेकर तनाव शुरू हुआ और इसके बाद दो समुदायों के बीच जमकर विवाद हुआ। फिर हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को लाठीचार्ज और आँसू गोले दागने पड़े। विवाद को बढ़ते देख प्रशासन ने अस्थाई रूप से इंटरनेट सर्विसों को बंद कर दिया गया है।

Internet Services Suspended In Jodhpur: 2 समुदायों में झड़प के बाद जोधपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद

जोधपुर में कब शुरू होगी दुबारा इंटरनेट सेवाएं

प्रशासन ने जोधपुर में इंटरनेट सर्विस (Internet Services Suspended In Jodhpur) के दुबारा शुरू करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी हैं। वहीं आजतक की रिपोर्ट की मानें तो कर्फ्यू 4 मई को देर रात तक रखा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Internet Service Suspended In Jodhpur After Stone Pelting
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X