Home
News

इंटेक्स एक्वा 4.0 4जी लॉन्च, कीमत 4,199 रुपए

इंटेक्स का एक और बजट स्मार्टफोन एक्वा 4.0 4जी लॉन्च हो गया है, इसकी कीमत 4,199 रुपए।

By Agrahi

एक्वा यंग 4जी स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बाद अब इंटेक्स ने नया बजट स्मार्टफोन एक्वा 4.0 4जी लॉन्च कर दिया है। फोन की कीमत 4,199 रुपए रखी है। यह फोन पहले पेश किए हुए इंटेक्स एक्वा 4.0 का अपग्रेडेड वर्जन है, जो कि साल 2012 में लॉन्च हुआ था।

इंटेक्स एक्वा 4.0 4जी लॉन्च, कीमत 4,199 रुपए

इंटेक्स एक्वा 4.0 4जी में 4 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 1.3 GHz क्वाड कोर प्रोसेसर है। फोन में 512एमबी की रैम दी गई है, जो कि काफी कम है। यदि आप इस रेंज में अन्य फोन देखें तो एक जीबी तक रैम और इससे थोड़ी उपर की रेंज में स्मार्टफोन देखेंगे तो आपको 2जीबी तक की रैम वाले स्मार्टफोन मिल जाएंगे।

इंटेक्स एक्वा 4.0 4जी लॉन्च, कीमत 4,199 रुपए

इंटेक्स के इस स्मार्टफोन में 4जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा दी गई है जिससे मैमोरी को 32 जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है। इंटेक्स एक्वा 4.0 4जी स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 1500mAh बैटरी दी गई है।

एक्वा 4.0 4जी में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसके साथ एलईडी लाइट दी गई है। यह फोन ड्यूल सिम, 4जी LTE, वाईफाई, जीपीएस, माइक्रोयूएसबी जैसे फीचर्स के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Intex aqua 4.0 4G launched at rs 4199. Read more about this device in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X