एंड्रायड 7.0 नॉगट के साथ Intex एक्वा ए4 लॉन्च , 4,199 रु कीमत
Intex एक्वा ए4 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। 4,199 रुपए का यह स्मार्टफोन एंड्रायड एक्वा ए4 में काम करता है।
एंड्रायड 7.0 नॉगट के साथ Intex एक्वा ए4 लॉन्च , 4,199 घरेलू हैंडसेट निर्माता इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने बजट रेंज में अपनी एक्वा सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए एक्वा ए4 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इंटेक्स एक्वा ए4 स्मार्टफोन की सबसे खास बात है कि यह फोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 7 नॉगट पर काम करता है। इस फोन की कीमत महज 4,199 रुपए है।

इंटेक्स के इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह एंड्रॉयड 7 ओएस पर काम करने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। एक्वा ए4 में 4इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.3GHz क्वाड कोर स्प्रेडट्रम एससी9832 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ फोन में 1जीबी रैम भी दी गई है।

इंटेक्स एक्वा ए4 स्मार्टफोन 5मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ आता है जबकि इसका फ्रंट कैमरा 2मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में 8 जीबी रोम है, जिसकी एक्सपेंडेबल मेमोरी 64 जीबी है। फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट है और यह 1750 एमएएच बैटरी द्वारा संचालित है। इसका वजन केवल 147 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








