4G VoLTE सपोर्ट के साथ Intex Aqua A4+ स्मार्टफोन लॉन्च
भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स अपना नया हैंडसेट Aqua A+ लॉन्च किया है। ये कंपनी के पुराने फोन Aqua A4 का अपग्रेडेड वर्जन है। इंटेक्स का ये फोन 4G VoLTE सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इंटेक्स के बाकी फोन की तरह ये फोन भी मिड बजट कैटेगिरी में लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 3,999 रुपए है। आगे इस फोन के बाकी फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

इंटेक्स Aqua A4+ में 4.5-इंच का डिसप्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 854 x 480 पिक्सल है और इसकी डेनसिटी 245ppi है। इसमें 1.3GHz क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम SC9822 प्रोसेसर है। इस फोन में 1जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज है। आपको बता दें कि फोन में Xender, डाटाबैक, प्राइम वीडियोऔर Gaan जैसे कुछ ऐप प्री इंस्टॉल होंगे। इस फोन में 64जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।
Aqua A4+ स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें पैनोरमा, ऑडियो पिक्चर, Burst मोड, GIF मोड और ब्यूटी मोड ऑप्शन हैं। सेल्फी के लिए इसमें 2-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरै दिया है।
इस स्मार्टफोन में 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि 8 घंटे का टॉकटाइम और 300 घंटे का standby टाइम देगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G और VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और GPS है। इस फोन को ब्लैक और शैंपेन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।
अगर आप इस फन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि कंपनी का कहना है कि जल्द ही इन हैंडसेट को रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








