Home
News

इंटेक्स ने लॉन्च किए सस्ते 4जी स्मार्टफोन Intex Aqua Jewel 2 और Aqua Lions T1

By Agrahi
Intex ELYT e6 कीमत 6,999 रुपए

भारत में बजट स्मार्टफोन को अधिक पसंद किया जाता है, इन स्मार्टफोन को रिस्पोंस भी अच्छा मिलता है। घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड यूज़र्स की इसी डिमांड को ध्यान में रखते हुए नए स्मार्टफोन अधिकतर एंट्री लेवल में लॉन्च करती है। इंटेक्स ने भी अपनी बजट रेंज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन Intex Aqua Jewel 2 और Aqua Lions T1 भारत में लॉन्च कर दिए हैं।

इंटेक्स ने लॉन्च किए सस्ते 4जी स्मार्टफोन Intex Aqua Jewel 2 और Aqua Lions T1

इंटेक्स के यह दोनों स्मार्टफोन 4जी VoLTE के साथ लॉन्च हुए हैं। इन स्मार्टफोन को कंपनी ने 6000 रुपए से कम कीमत में पेश किया है।

Intex Aqua Jewel 2

Intex Aqua Jewel 2

इंटेक्स का यह स्मार्टफोन 5 इंच की HD डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में 1.3GHz का क्वाड कोर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ फोन में 2जीबी की रैम है जबकि इसकी इंटरनल मैमोरी 16जीबी की है। कंपनी की मानें तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से यह स्टोरेज 32जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
फोन में 8मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो LED फ़्लैश के साथ आता है, इसका फ्रंट कैमरा 5मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 2500mah की है।

Aqua Lions T1

Aqua Lions T1

इंटेक्स का यह स्मार्टफोन 5.2 इंच की HD डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में 1.3GHz का क्वाड कोर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ फोन में 1जीबी की रैम है जबकि इसकी इंटरनल मैमोरी 8जीबी की है। कंपनी की मानें तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से यह स्टोरेज 64जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
फोन में 8मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो LED फ़्लैश के साथ आता है, इसका फ्रंट कैमरा 5मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 2700mah की है। यह बैटरी 200 घंटों का स्टांड बाय टाइम देती है।

कीमत

कीमत

इंटेक्स के दोनों नए स्मार्टफोन 4जी VoLTE सपोर्ट के साथ आते हैं। इन स्मार्टफोन कंपनी ने एंट्री लेवल रेंज में लॉन्च किया है। इंटेक्स एक्वा ज्वेल 2 दो कलर वैरिएंट में मिलेगा, जिसमें ब्लैक और शैम्पेन शामिल हैं। इस फोन की कीमत 5,899 रुपए है। वहीं इंटेक्स एक्वा लायंस टी1 को 4,999 रुपए में खरीद सकते हैं। यह फोन ब्लैक, कॉफ़ी और शैम्पेन कलर में आएगा। दोनों फोन को लीडिंग ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Intex Aqua Jewel 2 and Aqua Lions T1 with 4G VoLTE launched at Rs. 5,899 and Rs. 4,999. Read more detail about price, specifications in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X