इंटेक्स ने लॉन्च किया नया 4जी फोन, कीमत 6,190 रुपए
इंटेक्स ने अपना नया 4जी बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नए इंटेक्स क्लाउड क्यू11 4जी की कीमत है 6190 रुपए।
इंटेक्स ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन इंटेक्स क्लाउड क्यू11 4जी पेश कर दिया है। इस फोन की कीमत 6,190 रुपए रखी गई है। इंटेक्स का यह स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव होगा, यानी कि आप इसे अमेज़न इंडिया से खरीद पाएंगे।

इंटेक्स इस स्मार्टफोन के साथ अपने यूज़र्स को ऑनलाइन शॉपिंग के लिए आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस का अनुभव भी दे रहा है।
इंटेक्स क्लाउड क्यू11 4जी एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। इस फोन में 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया है। फोन में 1.2GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737वी प्रोसेसर दिया है। इस बजट स्मार्टफोन में एक जीबी की रैम है।

इंटेक्स क्लाउड क्यू11 4जी में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ऑटोफोकस और ड्यूल एलईडी फ़्लैश के साथ है। इसका फ्रंट फेसिंग कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, इसके साथ भी एलईडी फ़्लैश दी गई है। फोन में 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड से 32जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
कनेक्टिविटी की और ध्यान दें तो फोन में वाईफाई ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी के साथ 4जी VOLTE सपोर्ट है। यह स्मार्टफोन 2800mAh की बैटरी के साथ आता है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications