इंटेक्स ने लॉन्च किया 4जी फोन कीमत 5,000 से भी कम!
इंटेक्स कंपनी ने बजट रेंज में अपने दो 4जी स्मार्टफोन एक्वा रेज और एक्वा विंग लॉन्च किए हैं। एक्वा रेंज की कीमत जहां 5,199 रुपए रखी गयी है तो वहीं एक्वा विंग की कीमत 4,599 रुपए है।

इंटेक्स एक्वा रेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4.5इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह हैंडसेट एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर काम करता है। इसमें 1GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में 1जीबी की रैम है वहीं इंटरनल मेमोरी 8 जीबी की दी गयी है। एक्वा रेज में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है साथ ही 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। फोन की बैटरी 1800mAh की है।

इंटेक्स के दूसरे फोन एक्वा विंग में 4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। एक्वा रेज की ही तरह यह फोन भी एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर काम करता है। इस हैंडसेट में भी 1GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। एक्वा विंग में भी 1जीबी की रैम है व इंटरनल मेमोरी 8 जीबी की दी गयी है। एक्वा रेज में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में 1500mAh पॉवर की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications