3,299 रुपए में मिल रहा है 8 MP कैमरा व 3 जीबी रैम वाला ये स्मार्टफोन
Intex टेक्नोलॉजी ने रिटेल चेन पूजारा टेलीकॉम के साथ मिलकर लॉयन्स सीरिज में अपना लेटेस्ट हैंडसेट Aqua Lions E3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। सबसे पहले बात करते हैं इस फोन की कीमत की।
कंपनी ने एक्वा लॉयन्स E3 स्मार्टफोन को एंट्री लेवल स्मार्टफोन कैटेगिरी में पेश किया है। इस फोन की कीमत 5,499 रुपए है। साथ ही रिलायंस जियो इस फोन पर 2200 रुपए कैशबैक जियो फुटबॉल कैशबैक ऑफर पेश कर रही है, जिसके बाद इस फोन की कीमत 3,299 रुपए रह जाएगी। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेक्स के बारे में।

इंटेक्स एक्वा लॉयन्स E3 स्मार्टफोन 4G-Volte सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में 5-इंच का आईपीएस एचडी डिसप्ले दिया है, जो 1280X720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है।

इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। ये फोन 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आता है। ये फोन एंड्रॉइड 7.0 ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
इंटेक्स के इस फोन में 2 जीबी रैम दिया है। फोन में 16 GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इस फोन में 2500 mAh की Li-Ion बैटरी दी है।

कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 5 से 6 घंटे का टॉक टाइम और 7 से 8 दिनों का स्टेंडबाय टाइम देती है। ये फोन सिर्फ ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
अगर आप इंटेक्स एक्वा लॉयन्स E3 हैंडसेट को खऱीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये एक्सक्लूसिवली गुजरात के सौराष्ट्र रीजन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
इंटेक्स ने इस फोन के लिए पूजारा टेलीकॉम कंपनी से पार्टनरशिप की है, जो सूरत बेस्ड टेलीकॉम कंपनी है। कंपनी ने साझेदारी के साथ इस फोन को 2 टायर और 3 टायर मार्केट के लिए पेश किया है।
रिलायंस जियो के 2200 रुपए कैशबैक ऑफर की बात करें, तो ये मौजूदा और नए कस्टमर्स दोनों के लिए है। इसके लिए यूजर्स को 198 रुपए या 299 रुपए का रिचार्ज कराना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








