3,999 रुपए में खरीद सकते हैं 13MP कैमरा वाला ये फोन
घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड इंटेक्स ने नया स्मार्टफोन Intex Staari 10 भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में इस फोन को एंट्री लेवल प्राइस कैटेगिरी में पेश किया है। इस फोन की कीमत 5,999 है। अगर आप इस फोन को खऱीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये फिलहाल सिर्फ स्नैपडील पर ही उपलब्ध रहेगा।
इस स्मार्टफोन की खास बात यह है कि इसके फ्रंट पर शटरप्रूफ ग्लास लगा हुआ है, जो इस फोन की स्क्रीन को टूटने फूटने से बचाता है। आइए जानते हैं इस फोन के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में।

कैशबैक ऑफर-
इंटेक्स ने अपने स्मार्टफोन के साथ रिलायंस जियो का टाई-अप किया हुआ है। जिसकी वजह से इस फोन पर रिलायंस जियो एक इंस्टेंट कैशबैक ऑफर भी दे रही है। इस ऑफर के अंतर्गत टेलको जीयो के पहले 198 या 299 रुपए के पहले रिचार्ज पर 50 रुपए के वाउचर के साथ 2200 रुपए का इंस्टैंट कैशबैक भी कस्टमर को देगी। 44 के कैशबैक ऑफर को माई जीयो अकाउंट में जमा किया जाएगा। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को 30 जून 2018 से पहले रिचार्ज कराना पड़ेगा।
सिर्फ स्नैपडीप पर उपलब्ध
5,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर कंपनी की ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर उपलब्ध होगा। इस फोन में जीयो की तरफ से 2200 रुपए का कैशबैक मिलने की वजह इस फोन को खरीदने के बाद ग्राहक को इसका उचित मूल्य करीब 3999 रुपए ही पड़ेगा। यह कम रेंज में एक आम इंसान को अगर स्मार्टफोन खरीदना हैं तो इंटेक्स स्टारी 10 उनके लिए बढ़िया विकल्प हैं।
अनब्रेकेवल स्क्रीन-
इस फोन की सबसे महत्वूर्ण बात यह है कि इसमें इंटेक्स आपको एक साल स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रहा है। लिहाजा अगर आपका स्क्रीन डैमेज हो भी जाता है तो आप इसे फ्री में बदल भी सकते हैं।
इंटेक्स स्टारी 10 के फीचर्स
इंटेक्स स्टारी 10 में 5.2 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है।
इस फोन का डिस्प्ले रिज़ॉलूशन 720 x 1280 पिक्सल है।
फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।
स्मार्टफोन के डाइमेंशन 15.0 x 7.44 x 0.90 सेंटीमीटर हैं।
इस फोन का वजन 170 ग्राम का होता है।
इस फोन में फिंगर प्रिंट स्कैनर भी है।
स्मार्टफोन मीडियाटेक MT6737 SoC द्वारा संचालित है।
इस फोन में 32 जीबी इंटरनल और 128 जीबी एक्सटर्नल स्पोर्ट हैं।
स्मार्टफोन दो सिम कार्ड को सपोर्ट करता है।
इंटेक्स सटारी 10 की कैमरा क्वालिटी
फोटॉग्राफी के लिए इंटेक्स स्टारी 10 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं।
सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर
इंटेक्स स्टारी 10 ऐंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है . इंटेक्स स्टारी 10 में 4जी वीओएलटीई, 3जी और 2जी के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।

बैटरी बैकअप
इंटेक्स स्टारी 10 में पॉवर देने के लिए 2800 एमएएच की बैटरी है। बैटरी से 200 घंटे तक का टॉक टाइम और 6-7 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। इंटेक्स के इस नए डिवाइस में सिक्यॉरिटी सूट है। जिसमें लॉस्ट फोन ट्रैकर, मिसिंग फोन सिरे, एंटी-वायरस, सिम चेंज नोटिफिकेशन, ट्रैक फैमिली मेंबर्स, एसओएस पैनिक बटन और डिवाइस फिटनेस जैसे ऐप हैं।


Click it and Unblock the Notifications








