फिंगर प्रिंट सेंसर व 13MP कैमरा फोन को 5799 रुपए में खरीदने का मौका
इंटेक्स टेक्नोलॉजी ने भारत में अपना बजट स्मार्टफोन Intex UDAY लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने 7999 रुपए में लॉन्च किया है। इस फोन को खऱीदने पर रिलायंस जियो 2200 रुपए कैशबैक दे रहा है, जिसके बाद इस फोन की कीमत 5799 रुपए रह जाएगी।
इंटेक्स उदय एक्सक्लूसिवली पुणे में लॉन्च किया गया है और ये वहां मौजूद 26 ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खऱीदा जा सकता है। इस फोन के खास फीचर की बात करें, तो ये फिंगर प्रिंट सेंसर्स के साथ आता है। फोन में 3 जीबी रैम है, जो इस कीमत में फोन का दूसरा दमदार फीचर्स कही जा सकती है।

इंटेक्स उदय फोन में 5.2 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया है, जो 1280 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूश के साथ आता है। इस फोन में 1.3GHz क्वाडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया है। जैसा कि हम बता चुके हैं कि इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। इसके इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेक्शन पर आएं तो इंटेक्स के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन के फ्रंट और रियर कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश दिया है।
ये फोन एंड्रॉइड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन में 2800 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 6-7 घंटे का टॉक टाइम और 168 घंटे का स्टेंडबाय टाइम देती है।
Intex UDAY फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4G वोल्ट सपोर्ट, वाईफाई 802.11b/g/n, ब्लूटूथ v4.0, जीपीएस/एजीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया है।
ऑफर की बात करें, तो टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, जियो फुटबॉल ऑफर के तहत इस फोन पर 2200 रुपए कैशबैक दे रही है। इसके लिए यूजर्स को 198 या 299 रुपए का रिचार्ज कराना होगा।

यूजर्स के पास तक कैशबैक की राशी 50 रुपए के 44 वाउचर के रूप में माय जियो ऐप में पहुंचेगी। 2200 रुपए कैशबैक के बाद Intex UDAY फोन की कीमत 5799 रुपए रह जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








