Apple का नया जादू, लॉन्च हुआ स्टाइलिश iPhone Pocket, पहनिए स्टाइल में!
Apple ने जापान के फेमस डिजाइनर ब्रांड ISSEY MIYAKE के साथ मिलकर एक शानदार और क्रिएटिव एक्सेसरी iPhone Pocket पेश की है। यह यूनिक प्रोडक्ट "a piece of cloth" की कॉन्सेप्ट पर आधारित है और इसे खास तौर पर 3D निटिंग टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया है।
इसका डिजाइन किसी भी iPhone मॉडल को फिट करता है, साथ ही इसमें आप अपने छोटे पर्सनल आइटम्स भी रख सकते हैं। देखने में भी यह पॉकेट काफी स्टाइलिश लगती है। इसमें कई कलर भी पेश किए गए हैं। आइए, इस अनोखे पॉकेट के बारे में सब कुछ जान लेते हैं।

डिजाइन और फीचर्स
iPhone Pocket का डिजाइन बेहद यूनिक है - यह एक रिब्ड ओपन स्ट्रक्चर वाला फैब्रिक है जिसमें ISSEY MIYAKE की पहचान बनने वाले pleats (प्लिट्स) का इस्तेमाल किया गया है।
इसमें iPhone को पूरी तरह कवर किया जा सकता है और जब यह स्ट्रेच होता है तो उसके अंदर रखी चीजें हल्के से दिखाई देती हैं। इसे आप हाथ में पकड़ सकते हैं, बैग से बांध सकते हैं या पहन भी सकते हैं। यह 8 कलर्स (शॉर्ट स्ट्रैप) और 3 कलर्स (लॉन्ग स्ट्रैप) में उपलब्ध होगा।
रंगों के विकल्प: Lemon, Mandarin, Purple, Pink, Peacock, Sapphire, Cinnamon, Black (शॉर्ट स्ट्रैप) Sapphire, Cinnamon, Black (लॉन्ग स्ट्रैप)

कीमत और उपलब्धता
शॉर्ट स्ट्रैप डिजाइन: $149.95 (लगभग ₹12,500)
लॉन्ग स्ट्रैप डिजाइन: $229.95 (लगभग ₹19,000)
यह 14 नवंबर से उपलब्ध होगा - Apple Stores और apple.com पर इन देशों में: फ्रांस, चीन, इटली, जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, यूके, और अमेरिका। फिलहाल भारत में इसकी अवेलेबिलिटी को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है।
Apple और ISSEY MIYAKE की साझेदारी

यह डिजाइन जापान में तैयार किया गया है और इसे Apple Design Studio के सहयोग से बनाया गया है। इसका उद्देश्य फैशन और टेक्नोलॉजी को जोड़ना है ताकि यूजर्स अपने iPhone को "पहनने योग्य एक्सेसरी" की तरह इस्तेमाल कर सकें।


Click it and Unblock the Notifications