न दिखने वाला पदार्थ चलाएगा आपका कंप्यूटर
कंप्यूटर की तकनीक वाले इस युग में चीजों का साइज छोटे से छोटा होता जा रहा है, तथा वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाला समय अतिसूक्ष्म 'मेटामटीरियल्स' का होगा। इन मेटामटीरियल्स में किसी पदार्थ को गायब करने के लिए प्रकाश तरंगों की प्रकृति को परिवर्तित कर देने वाले ये मेटामटीरियल्स कंप्यूटर के कार्य भी कर सकते हैं। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, मेटामटीरियल्स आने वाली प्रकाश की तरंगों के आकार को इस तरह परिवर्तित कर सकते हैं, जिनका प्रभाव कंप्यूटर द्वारा किए जाने वाले गणना के समान ही होता है।
पढ़ें: ऐसी टेबल जो आपके इशारे पर करेगी काम
अमेरिका के पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रवक्ता नाडेर एंगटा ने बताया, जैसे ही प्रकाश इस पदार्थ से होकर बाहर आता है, प्रकाश की तरंगों का आकार इस तरह का हो जाता है कि वह गणितीय परिणाम देने वाला हो जाता है।

पढ़ें: 2013 में ऑनलाइन ये थे बॉलिवुड ट्रेंड
शोधकर्ताओं का कहना है कि यह प्रौद्योगिकी चित्रों के साथ कंप्यूटर पर काम करने जैसी प्रक्रियाओं को गति प्रदान कर सकता है। यह शोधपत्र 'साइंस' नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। एंगटा ने बताया कि यह प्रौद्योगिकी जटिल गणनाओं में भी सहायक हो सकता है। भविष्य में मेटमटीरियल्स का उपयोग एक से अधिक गणितीय अवकलनों के लिए किया जा सकता है।
पढ़ें: इसे कहते हैं लाइट डांस फोटोग्राफी
अध्ययन में कहा गया है कि कंप्यूटर या मोबाइल में चित्रों को दिखाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तरल अणुओं की तकनीकी पर ही मेटामटीरियल्स की कार्य पद्धति आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications







