WWDC 2023: Apple अपने सबसे बड़े इवेंट में कर सकता है iOS 17 का एलान, क्या कुछ होगा खास, जानें सभी डिटेल

एप्पल का यह कॉन्फ्रेंस 5 जून से लेकर 9 जून तक ऑनलाइन होने जा रहा है। इस इवेंट में डेवलपर्स बिना किसी भुगतान के ही इसमें शामिल हो सकते है। इस इवेंट के पहले दिन Apple स्टेट यूनियन प्रदर्शन के लिए क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया में अपने Apple पार्क कैंपस में इन पर्सन इवेंट को ऑर्गेनाइज करेगा।
WWDC 2023 इवेट में इन्हे पेश किया जा सकता है
एप्पल अपने सबसे बडे इवेंट में iOS 17 को पेश कर सकता है। जिसमें कंपनी कई बदलाव भी कर सकती है। इसके अलावा कंपनी iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 को भी लॉन्च कर सकती है।

iOS 17 में हो सकता है ये बदलाव
Find My and Wallet apps Updates को iOS 17 में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा iOS 17 में 'पर्सनल वॉइस' फीचर को भी शामिल किया जा सकता है। यह फीचर आईफोन को 15 मिनट के अंदर आवाज क्लोन करने में मदद करने का काम करेगा। साथ ही सिरी को iPhone स्क्रीन के नीचे से डायनेमिक आइलैंड में ट्रांसफर करने के लिए जोड़ा जाएगा। जिसके बाद iPhone पर पर्सनल असिस्टेंस को एक्टिव करने के लिए आपको 'Hey Sir' की जगह केवल 'Siri' कहना होगा। जिसके बाद यह एक्टिव हो जाएगी। आपको बता दें, iPhone X और iOS 11 की शुरु होने के बाद से ही iOS पर कंट्रोल सेंटर पुराना ही चलता रहा है। वहीं रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, एप्पल अपने अगले अपडेट में iOS 17 के कंट्रोल सेंटर के लिए महत्वपूर्ण अपडेट ला सकता है।
एप्पल अपने मेगा इवेंट में Reality Pro AR हेडसेट को भी पेश कर सकता है। एप्पल के AR और VR हेडसेट को एप्पल के सिलिकॉन चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी MacBook Air पर काम रही है, जिसमें यूजर्स को M3 चिपसेट मिलेगा। इस अपकमिंग मैकबुक को 15 इंच साइज के साथ पेश किया जा सकता है। आपको बता दे, Apple ने पिछले साल WWDC इवेंट में 13 इंच वाले मैकबुक एयर को M2 चिप के साथ पेश किया था।


Click it and Unblock the Notifications








