Home
News

iPhone का एक्सपीरियंस बदल देगा iOS 17 अपडेट, मिलेंगे ये नए फीचर्स, जानें सभी डिटेल

iOS 17 Update: अगर आप भी आईफोन (iphone) यूजर हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल एप्पल (Apple) ने पहली बार iOS 17 बीटा को पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया है। जिसे लेकर आईफोन यूजर्स में काफी खुशी है। रिलीज के बाद कई यूजर्स ने इस बीटा वर्जन को खुद अपने आईफोन पर एक्सपीरियंस भी किया है। जिसके यूजर्स को कई नए फीचर्स मिले हैं। तो आइए आपको इस नए फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं, जिससे आपका आईफोन यूज करने का एक्सपीरियंस पहले से काफी बदल जाएगा।

Swipe To Reply

सबसे पहले बात करते हैं, स्वाइप टू रिप्लाई iOS 17 में स्वाइप टू रिप्लाई फीचर यूजर्स को मिलेगा। जो व्हाट्सऐप से काफी प्रेरित है। इस फीचर के तहत तत्काल रिप्लाई करने के लिए आपको बाएं से दाएं ओर स्वैप करना होता है। इसके साथ आपको इसमें ऑडियो मैसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर भी मिल रहा है। जिसके तहत ऑडियो मैसेज कंटेंट ऑटोमैटिकली ट्रांसक्रिप्ट हो जाएगा।

iPhone का एक्सपीरियंस बदल देगा iOS 17 अपडेट, मिलेंगे ये नए फीचर्स

Sticker Creation

अब बात करते हैं, स्टिकर क्रिएशन की इसके तहत आप बातचीत के दौरान ही इमोजी को स्टिकर के तौर पर यूज कर सकते हैं। अपडेट से पहले तक यूजर्स iOs 16 फीचर्स में बैकग्राउंड से ऑब्जेक्ट रिमूव कर सकते हैं, लेकिन अपडेट के बाद उस ऑब्जेक्ट को स्टिकर के तौर पर सेव कर सकते हैं और तत्काल अपने फ्रेंड्स को भी सेंड कर सकते हैं।

Memoji and Catchup Arrow

इसके बाद बात करते हैं, नया मेमोजी और कैचअप ऐरो की, iOS 17 में नया मेमोजी स्टिकर्स शमिल किए गए हैं। अब यूजर्स मौजूदा कलेक्शंस के साथ smirk , peekaboo और halo स्टिकर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, अब आईफोन यूजर्स सभी अनरीड मैसेज को एक ऐरो के साथ देख सकते हैं, जो आपको आखिरी अनरीड मैसेज तक ले जाता है।

Design Change

आखिर में बात करेंगे डिजाइन चेंज की, iOS 17 अपडेट में मैसेज ऐप के एपियरेंस में चेंज है। जो पहले के चुलना में काफी अलग एक्सपीरियंस कराएगा। अब आपको सभी टूल और फीचर्स के लिए तीन अलग-अलग स्पॉट्स पर क्लिक करने की जरूरत नहीं होगी। चैट में यूजर्स को मैसेज बॉक्स की बाईं ओर + को प्रेस करना होगा और आप कैमरा, फोटो, स्टिकर्स, कैश, ऑडियो, लोकेशन, स्टोर और कई चीजों तक एक्सेस कर सकेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Users are getting many new features under iOS 17 beta. Under one of the features, users are also getting the facility to use emoji as stickers during the conversation itself.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X