ios 17 में नया क्या है?,आपके लिए ios 16 से बेहतर साबित होगा, यहां जानें सबकुछ

ios 17 vs ios 16 : Apple WWDC 2023 इवेंट में आखिरकार iOS 17 की खूबियों से पर्दा उठा दिया गया है। इस लेटेस्ट वर्जन के सॉफ्टवेयर में एप्पल ने कई नए फीचर्स को शामिल किया है। जिसके तहत अब यूजर्स को फेसटाइम, ऑपरेटिंग सिस्टम में कॉलिंग और मैसेंजिंग के लिए नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इसके साथ ही iPhone एप्प को बड़ा अपग्रेड भी मिला है। iOS 17 में एक नया जर्नल ऐप लाया गया है, जो दूसरे ऐप्स से डेटा को एकीकृत करता है। इसके अलावा इसमें नया स्टैंडबाय मोड दिया गया है, जो iPhone को अलार्म क्लॉक में भी कन्वर्ट कर देगा। इतना ही नहीं iOS में ऑफलाइन मैप्स को भी लाया जा रहा है। तो आज हम आपको ios 17 और ios 16 के बीच के खास अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको ये भी क्लियर करने वाले हैं कि, क्या ios 17 आपके लिए ios 16 से बेहतर साबित होगा। तो चलिए आपको आगे इन दोनों सॉफ्टवेयर के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
iOS 17 सॉफ्टवेयर की खूबियां
आपको हमने ऊपर के लाइन में ही iOS 17 में मिलने वाली खूबियों के बारे में बता दिया है। यानि कि कुल मिलाकर नया iOS 17 अपडेट आईफोन यूजर्स को पूरी तरह से नया एक्सपीरियंस देगा। इससे अब फोन की लॉकस्क्रीन और वॉलपेपर को पहले से बेहतर तरीके से एडजस्ट किया जा सकेगा। इस नए अपडेट के तहत अब फेसटाइम के सतह रिकॉर्ड किए गए मैसेज शेयर किए जा सकेंगे। इतना ही नहीं आप अपनी क्लिप रिकॉर्ड कर सकेंगे और कॉल के लिए मौजूद नहीं होने पर इसे दूसरों को भी सेंड कर सकेंगे। iOS 17 के साथ नया StandBy मोड पेश किया गया है, जो आपको फुल स्क्रीन में कई तरह की जानकारी देगा।
कीबोर्ड को बेहतर बनाने के लिए भी iOS 17 में नए फीचर को ऐड किया गया है। ऑटो करेक्शन को बेहतरीन करने के लिए Apple अब जनरेटिव AI का इस्तेमाल करेगा। इसके साथ यूजर्स को Gmail ऑटो-कम्प्लीट की तरफ इन लाइन टाइपिंग सजेशन भी मिलेगा। इस अपडेट में यूजर्स को एयरड्रॉप के साथ ही साथ नेमड्रॉप फीचर भी मिल रहा है। जिससे एप्पल यूजर कॉन्टेक्ट पोस्टर के साथ कॉन्टेक्ट डिटेल भी शेयर करने की फैसिलिटी मिल रही है। इसके लिए बस यूजर्स को एक आईफोन को दूसरे आईफोन के पास लाना होगा। आपको बता दें, कंपनी ने पिछले साल फोटो से सब्जेक्ट चुनने वाला फीचर लाया था। लेकिन अब नए अपडेट के तहत यूजर्स iMessages पर फोटो के जरिये स्टिकर भी बना सकते हैं।

इतनी ही नहीं, इस नए OS अपडेट में सिरी को भी कंपनी ने अपग्रेड किया है। जिसे इंस्टॉल करने के बाद यूजर्स को सिरी को कमांड देने के लिए 'हे सिरी' की जगह अब केवल 'सिरी' कहकर कमांड देना होगा। इसके साथ ही अब Apple Map को भी गूगल मैप की तरह ऑफलाइन मोड में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही साथ आईफोन यूजर्स अपनी फेवरेट लोकेशन को भीऑफलाइन स्टोर कर सकेंगे।
iOS 16 सॉफ्टवेयर की खूबियां
आपको बता दें, iOS 16 को एप्पल ने पिछले साल लॉन्च किया था। जिसमें कंपनी ने कम्युनिकेशन, लॉक स्क्रीन, कस्टमाइजेशन समेत कई फीचर्स को शामिल किया गया था। iOS 16 की खूबियों की बात करें तो इसमें iPhone यूजर्स को स्क्रीन पर अपनी गैलरी से फोटो का इस्तेमाल करके अपनी लॉक स्क्रीन को कस्टमाइज करने की सुविधा दी गई हैं। iOS 16 को लॉन्च करते हुए कंपनी ने बताया था कि, इसके तहत यूजर्स लॉक स्क्रीन में विजेट जोड़ सकते हैं, अपनी बैकग्राउंड इमेज को एडजस्ट कर सकते हैं। फोन में नई वालपेपर गैलरी भी जोड़ी गई है। इसमें कई शानदार वालपेपर के साथ ही कई नए एनिमेशन भी ऐड किया गया है। जिनका यूज आईफोन को अनलॉक करके कर सकते हैं।
इतना ही नहीं इसमें आईफोन यूजर्स को पसंदीदा इमोजी के आधार पर पैटर्न वाली लॉक स्क्रीन सेट करने की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही यूजर्स को किसी मैसेज को सेंड करने के बाद भी 15 मिनट तक वे उसे रि-एडिट कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स किसी भी मैसेज को सेंड करने के बाद दो मिनट के अंदर अनसेंड भी कर सकते हैं। साथ ही साथ किसी खास समय पर भेजे जाने वाले ईमेल को शेड्यूल करने की भी यूजर्स को सुविधा दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications







