Home
News

iPhone यूजर्स के लिए नए फीचर्स और रिंगटोन के साथ लॉन्च होगा iOS 17

Apple iPhone 15 सीरीज: Apple ने आखिरकार दुनिया भर के यूजर्स के लिए iOS 17 के सार्वजनिक रोलआउट की आधिकारिक डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। इसके साथ, रिपोर्टों से पता चलता है कि एप्पल कनेक्टिविटी और रोजाना के कार्यों के लिए नए फीचर के साथ-साथ 20 नए रिंगटोन और साउंड चेंज ऑप्शन भी जोड़ देगा।

iPhone यूजर्स के लिए नए फीचर्स और रिंगटोन के साथ लॉन्च होगा iOS 17

Apple iOS 17 रिलीज डेट

Apple ने अपने WWDC 2023 इवेंट में iOS 17, iPadOS 17, MacOS 10, watchOS 10 और tvOS 17 की अनाउंसमेंट करने के बाद कहा ये अपडेट 18 सितंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। मौजूदा समय में, iOS 17 बीटा परीक्षण के अधीन है और सार्वजनिक रोलआउट के लिए उपलब्ध होगा।

Apple iOS 17 फीचर

Apple ने पहले ही WWDC 2023 में कई नए फीचर पेश करने की बात कही है , यहां कुछ प्रमुख विशेषताएं दी गई हैं जो आपके रोजाना के कार्यों में काम आ सकती हैं।

विजेट

Apple ने अपने नए विजेट्स के साथ लॉक स्क्रीन और होम स्क्रीन को फिर से परिभाषित किया है और अब यह फस्ट पार्टी और थर्ड पार्टी दोनों अपलिकेशन का सपोर्ट करता है।

नेमड्रॉप

Apple यूजर्स के लिए एक और उपयोगी सुविधा यह है कि यह उन्हें दो अलग-अलग iPhones को एक साथ लाकर आसानी से कॉटेक्ट जानकारी शेयर करने करने का परमिशन देगा।

फेसटाइम अपडेट

अगर कोई फेसटाइम कॉल मिस कर जाता है तो नया अपडेट ऑडियो और वीडियो मैसेज भेजने की क्षमता भी लाता है। इतना ही नहीं, Apple यूजर्स अब Apple TV से ही कॉल शुरू कर सकते हैं।

स्टैंडबाय ऑप्शन

आपके iPhone को अब सूचना केंद्र और डिस्प्ले के रूप में भी यूज किया जा सकता है और अब इसे अनुकूलित किया जा सकता है जिसमें स्टैंडबाय मोड में डिस्प्ले, समय सूचनाएं और बहुत कुछ शामिल है। लेकिन यह फीचर तभी काम करेगा जब iPhone को चार्ज पर लगाया जाएगा।

एप्लिकेशन और लोकेशन शेयरिंग

Apple ने अपनी दैनिक गतिविधियों,कॉटेंक्ट, स्थान और बहुत कुछ पर नजर रखने के लिए एक बिल्कुल नए एप्लिकेशन की भी घोषणा की है। इसने दोस्तों, परिवार, सहकर्मियों और प्रियजनों के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड लोकेशन शेयरिंग की भी घोषणा की है।

इन iPhone को मिलेगा iOS 17 अपडेट

आईफोन 15,आईफोन 15 प्लस,आईफोन 15 प्रो,आईफोन 15 प्रो मैक्स,आईफोन 14,आईफोन 14 प्लस,आईफोन 14 प्रो,आईफोन 14 प्रो मैक्स,आईफोन 13,आईफोन 13 मिनी,आईफोन 13 प्रो,आईफोन 13 प्रो मैक्स,आईफोन 12,आईफोन 12 मिनी,आईफोन 12 प्रो,आईफोन 12 प्रो मैक्स,आईफोन 11,आईफोन 11 प्रो,आईफोन 11 प्रो मैक्स,आईफोन एक्सएस,आईफोन एक्सएस मैक्स,आईफोन एक्सआर,iPhone SE।

 
Best Mobiles in India

English summary
Your iPhone can now also be used as a notification center and display and can now be customized including displaying in standby mode, time notifications and more. But this feature will work only when the iPhone is put on charge.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X