Home
News

iPhone 15 के बाद लॉन्च होगा iOS 17, लाइव स्टिकर सहित मिलेंगे ये खास फीचर्स

iOS 17: Apple जल्द ही अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 को लॉन्च कर सकता है। फिलहाल कंपनी ने iOS 17 का बीटा वर्जन रिलीज कर दिया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि, बहुत जल्द सॉफ्टवेयर का स्टेबल वर्जन भी लाया जा सकता है। एप्पल हर साल एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च करता है, इसी कारण आईफोन 15 (iPhone 15) लॉन्च के बाद कंपनी इसके आने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि, iOS 17 में कौन-कौन से खास फीचर्स यूजर्स को मिलने वाले हैं।

iOS 17 बीटा 6 अपडेट में Message App में Apple ने 'प्लस' आइकॉन से फोटो पिकर तक पहुंचना आसान कर दिया है। यूजर्स इस आइकन की मदद से फोटो पीकर तक इजली पहुंच पाएंगे। आपको बता दें, हाल ही में एप्पल ने फोन एप्प के इंटरफेस में बड़ा बदलाव किया था , जिसमें कंपनी ने रेड बटन को सेंटर से हटाकर Right Side में ला दिया था। लेकिन यूजर्स के फीडबैक के बाद कंपनी को वापस बटन को उसकी पहले की पोजिशन पर लाना पड़ा।

WWDC 2023 में नजर आ चुके हैं ये फीचर्स

WWDC 2023 इवेंट के दौरान Apple ने iOS 17 में मिलने वाले कुछ फीचर्स का खुलासा किया था। जिसमें लाइव वॉयसमेल फीचर शामिल है। जो लाइव ट्रांसक्रिप्शन के साथ आएगा। इस फीचर की मदद से किसी रिकॉर्डिंग का रियल टाइम में ट्रांसलेशन किया जा सकेगा। iOS 17 के साथ यूजर्स का वॉइसमेल एक्सपीरियंस बेहतरीन करने के लिए किसी कॉल को रिसीव करने पर यूजर्स रियल टाइम मैसेज लाइव ट्रांसक्रिप्शन की फैसिलिटी का इस्तेमाल कर पाएगा। फेसटाइम में आने वाला एक महत्वपूर्ण अपडेट ये है कि, अगर किसी की कॉल छूट जाती है तो ये वीडियो संदेश छोड़ देगा। iMessages में कंपनी ने सर्च फिल्टर शामिल किए हैं, सबसे खास बात यह है कि Message को स्वाइप कर इसका रिप्लाई भी किया जा सकता है।

iPhone 15 के बाद लॉन्च होगा iOS 17, मिलेंगे ये खास फीचर्स

ऑफलाइन मैप की फैसिलिटी मिलेगी

इसके आने के बाद यूजर्स अब किसी भी फोटो स्टिकर बना सकेंगे। यदि कोई फोटो मोशन में है तो उसका 'लाइव स्टिकर' भी बनाया जा सकेगा। ये स्टिकर्स थर्ड पार्टी एप्स में भी काम करेंगे। सबसे खास बात यह है कि iPhone यूजर्स ऑफलाइन भी मैप्स का इस्तेमाल इजली कर पाएंगे। इसके अलावा एयरड्रॉप का यूज करके कोई भी व्यक्ति किसी नए व्यक्ति के साथ फोन नंबर स्वैप कर सकेगा। इसके लिए आपको नंबर और ईमेल एड्रेस शेयर करने के लिए दोनों फोन को एक साथ रखना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has released the beta version of iOS 17. In September, the stable version of iOS 17 software can be live for everyone. In which many new features can be given.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X