Home
News

iPhone वालों के मजे ही मजे! एपल ला रहा कमाल का अपडेट, नए फीचर्स के साथ बदल जाएगा एक्सपीरियंस

iOS 18.4 Update: एपल iPhone यूजर्स के लिए iOS 18.4 अपडेट को लाने की तैयारी जोरों-शोरों से कर रहा है। नए अपडेट को कई अपग्रेड फीचर्स के साथ कंपनी लाने वाली है। यह अपडेट नए एपल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ आएगा। यह अपडेट रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाएगा। AI की ताकत को बढ़ाएगा और स्मार्ट नोटिफिकेशन्स की सुविधा देगा।

इससे आईफोन का एक्सपीरियंस और बेहतर होने वाला है। खबरों के मुताबिक, यह अपडेट अप्रैल 2025 तक उन iPhones के लिए उपलब्ध होगा, जो इसके लिए एलिजिबल हैं। इसमें क्या फीचर मिल सकते हैं। उन्हीं के बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

एपल ला रहा कमाल का अपडेट

iPhone में आने वाले एपल इंटेलिजेंस फीचर्स

iOS 18.4 अपडेट के साथ एपल कई शानदार AI फीचर्स ला रहा है, जो iPhone को पहले से ज्यादा स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाएंगे। इन फीचर्स के रोलआउट होने के बाद यूजर्स का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा, साथ में मजेदार भी हो जाएगा।

जरूरी अलर्ट्स के लिए प्रायोरिटी नोटिफिकेशन्स

नया प्रायोरिटी नोटिफिकेशन्स फीचर यूजर्स को सबसे जरूरी चीजों पर फोकस करने में मदद करेगा। यह फीचर अर्जेंट और जरूरी अलर्ट्स को हाइलाइट करेगा, ताकि आप कोई जरूरी अपडेट मिस न करें।

iPhone 15 सीरीज में विस्तार करेगा विजुअल इंटेलिजेंस

पहले सिर्फ iPhone 16 सीरीज में मौजूद विजुअल इंटेलिजेंस फीचर अब iPhone 15 सीरीज में भी आएगा। यह AI-पावर्ड टूल फोटो और वीडियो को आसानी से एनालाइज करने की सुविधा देता है।

इमेज प्लेग्राउंड में स्केच स्टाइल फीचर

एपल अपने इमेज प्लेग्राउंड को अपग्रेड कर रहा है और इसमें नया स्केच स्टाइल फीचर जोड़ रहा है। अभी यूजर्स को एनिमेशन और इलस्ट्रेशन स्टाइल मिलते हैं, लेकिन अब वे AI की मदद से स्केचिंग टूल्स के साथ ग्राफिक्स डिजाइन कर सकेंगे।

ऐप स्टोर रिव्यू समरी से स्मार्ट डाउनलोड

कौन सा ऐप डाउनलोड करना है, यह तय करना अब आसान होगा। ऐप स्टोर रिव्यू समरी फीचर यूजर रिव्यूज का एक छोटा सा समरी देगा, जिसमें मेन बातें हाइलाइट होंगी, ताकि यूजर्स बेहतर फैसला ले सकें।

8 नई भाषाओं का सपोर्ट

एपल इंटेलिजेंस अभी सिर्फ अंग्रेजी को सपोर्ट करता है, लेकिन iOS 18.4 के साथ कंपनी 8 नई भाषाओं को जोड़ेगी। इससे दुनियाभर में AI फीचर्स ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेंगे।

यह अपडेट iPhone यूजर्स के लिए एक नया और स्मार्ट एक्सपीरियंस लेकर आएगा। अगर आप भी इन फीचर्स का इंतजार कर रहे हैं, तो अप्रैल 2025 तक तैयार रहें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X