Home
News

वाह-वाह! iPhone वालों की हो गई मौज, कमाल के फीचर्स के साथ रिलीज हुआ iOS 18.4 अपडेट

iOS 18.4 update: एपल की एआई टेक्नोलॉजी पिछले साल अक्टूबर से ही चुनिंदा देशों में यूजर्स के लिए अवेलेबल है, लेकिन अब फाइनली भारत का भी नंबर आ गया है। आईफोन को मिले iOS 18.4 अपडेट में किन कमाल के फीचर्स को शामिल किया गया है और इसके बाद किस तरह यूजर्स का एक्सपीरियंस बदलने वाला है। यहां बताने वाले हैं।

iPhone वालों की हो गई मौज

एपल इंटेलिजेंस फीचर्स

एपल इंटेलिजेंस अब कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें भारतीय और सिंगापुर यूजर्स के लिए लोकलाइज्ड इंग्लिश, प्लस फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, ब्राजीलियन, स्पेनिश, जापानी, कोरियन और सिंपलीफाइड चानी लैंग्वेज को शामिल किया गया है।

अब आप राइटिंग टूल्स का इस्तेमाल मेल, मैसेजेस, नोट्स, पेजेस और थर्ड-पार्टी ऐप्स पर टेक्स्ट को रीराइट करने, ग्रामर चेक करने, टोन और स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने, साथ ही टेक्स्ट को समराइज करने के लिए कर सकते हैं। यह फीचर आपके लिखने के एक्सपीरियंस को आसान और प्रोफेशनल बनाता है।

फोटो ऐप अब एपल इंटेलिजेंस फीचर्स की बदौलत पहले से स्मार्ट हो गया है। इसमें सिर्फ प्रॉम्प्ट डालकर वीडियो और फोटो तलाशे जा सकते हैं। यूजर अनवांटेड लोग या ऑब्जेक्ट को रिमूव करने के लिए क्लीन-अप टूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब आप इमेज प्लेग्राउंड फीचर की मदद से अपनी अपलोड की गई तस्वीरों का एनिमेटेड वर्जन बना सकते हैं। इस फीचर को मैसेजेस, कीनोट, फ्रीफॉर्म और अन्य ऐप्स के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपकी तस्वीरों को एक मजेदार और क्रिएटिव टच देता है।

इसी तरह, आप जेनमोजी भी बना सकते हैं, जो आपके प्रॉम्प्ट के आधार पर AI-जेनरेटेड एनिमेटेड इमोजी हैं। इन जेनमोजी को आप मैसेजेस में स्टिकर्स के तौर पर शेयर कर सकते हैं, जिससे चैटिंग और भी मजेदार हो जाती है।

एपल इंटेलिजेंस नोट्स, मैसेज और जरूरी नोटिफिकेशन (प्रायोरिटी नोटिफिकेशन) की समरी देने की भी काबिलियत रखता है। कॉल रिकॉर्डिंग और नोट्स को ट्रांसक्रिप्ट भी किया जा सकता है।

अपग्रेडेड सिरी का नया लुक और फीचर्स

सिरी को नया डिजाइन मिला है, जिसमें स्क्रीन के किनारे पर एक ग्लोइंग लाइट इंडिकेटर दिखेगा, जो यह बताएगा कि सिरी एक्टिव है। अब सिरी नेचुरल लैंग्वेज लर्निंग से लैस है और एपल प्रोडक्ट्स के फीचर्स व सेटिंग्स से जुड़े सवालों का जवाब दे सकती है। साथ ही, अगर सिरी को कोई जवाब नहीं पता होगा, तो वह चैटजीपीटी की मदद ले सकेगी। इसके लिए चैटजीपीटी अकाउंट की जरूरत नहीं है, जो इसे और सुविधाजनक बनाता है।

विजुअल इंटेलिजेंस- गूगल लेंस जैसा फीचर

नए iPhones जैसे iPhone 15 प्रो, iPhone 16, iPhone 16 प्रो और iPhone 16e में विजुअल इंटेलिजेंस फीचर की पेशकश की गई है। यह गूगल लेंस की तरह काम करता है, जिससे आप फोन के कैमरे, एपल इंटेलिजेंस और चैटजीपीटी की मदद से अपने आसपास की चीजों को स्कैन और एनालाइज कर सकते हैं।

सेफ्टी और प्राइवेसी का भरोसा

एपल ने भरोसा दिलाया है कि एपल इंटेलिजेंस से जुड़ी सभी एक्टिविटी पूरी तरह सेफ हैं। यह ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग और एपल के प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट प्रोसेसिंग की मदद से काम करता है, जिससे आपकी डेटा प्राइवेसी बनी रहती है।

iOS 18.4 कैसे डाउनलोड करें

आप iOS 18.4 को अपने iPhone में डाउनलोड करने के लिए iOS सेटिंग्स में जाएं, फिर जनरल और उसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें। अपडेट की पूरी जानकारी के लिए iOS 18.4 रिलीज नोट्स देख सकते हैं। अगर आपके पास मैक या iPad है, तो आप एपल इंटेलिजेंस के भारत में रोलआउट से जुड़ी जानकारी भी चेक कर सकते हैं।

एलिजिबल डिवाइस

iOS 18.4 अपडेट के लिए iPhone 16 सीरीज, iPhone 15 सीरीज, iPhone 14 सीरीज, iPhone 13 सीरीज, iPhone 12 सीरीज, iPhone 11 सीरीज, iPhone XS, XS Max, XR और iPhone SE (2nd और 3rd generation) जैसे iPhones एलिजिबिलिटी रखते हैं, लेकिन एपल इंटेलिजेंस फीचर्स का दायरा आईफोन 15 प्रो, आईफोन 15 प्रो मैक्स और आईफोन 16 मॉडल तक ही सीमित है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X